बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ एक हॉरर फिल्म लेकर आ रहे हैं। नाम है- ‘काली खेती’, जिसे हारिस इम्तियाज खान डायरेक्ट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इस पिक्चर की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था। बताया गया था कि 23 अक्टूबर को ये फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट बदल चुकी है। लगभग एक महीने के लिए ‘काली खेती’ को पोस्टपोन कर दिया गया है।
Knews Desk – जैकी श्रॉफ ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। नए पोस्टर के अनुसार अब ये फिल्म 20 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अंधेरा होते ही यहां हर जगह खेती का राज होता है…काली खेती का!” शरद केलकर, शाजी चौधरी, नेहा सरगम और विरेंद्र सक्सेना भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। रिलीज डेट बदलने के साथ ही ‘काली खेती’ का क्लैश भी टल गया है।
6 कलाकारों की डेब्यू फिल्म
दरअसल, 23 अक्टूबर को ‘पहला प्यार दूसरी बार’ नाम की एक फिल्म रिलीज होने वाली है। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन लव रंजन ने किया है। अनुज सैनी इसके डायरेक्टर हैं। ये फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें कोई बड़ा स्टार नजर नहीं आने वाला है, बल्कि लव रंजन इसके जरिए 6 नए चेहरों को मौका दे रहे हैं। वो 6 कलाकार हैं- स्पर्श वालिया, अलिशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर। ये सभी 6 सितारे ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के जरिए डेब्यू कर रहे हैं।

‘काली खेती’ सोलो रिलीज
बहरहाल, अब मेकर्स ने ‘काली खेती’ को जिस डेट पर रिलीज करने का फैसला किया है, उस तारीख पर फिलहाल कोई भी फिल्म रिलीज होने के लिए तय नहीं है। ऐसे में जैकी श्रॉफ की इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद है, क्योंकि हॉरर फिल्मों का अच्छा फैन बेस है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण साल 2024 की श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ है, जिसने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।