Lenovo ThinkBook 14x लैपटॉप भारत में लॉन्च, 2.8K OLED डिस्प्ले और AI प्रोसेसर से लैस, जानें कीमत

KNEWS DESK- Lenovo ने भारत में नया ThinkBook 14x लॉन्च किया है। इसमें 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर, 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलता है। टॉप वेरिएंट में 65Wh की बैटरी दी गई है।

ThinkBook 14 Gen 9 (14, AMD) | AI-Driven Modern Business Laptop |  21V0CTO1WWIN2 | Lenovo India

Lenovo ने भारत में अपना नया ThinkBook 14x लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया मॉडल प्रीमियम डिजाइन के साथ AI आधारित फीचर्स और दमदार हार्डवेयर के साथ आता है। लैपटॉप में 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। Lenovo ThinkBook 14x को Copilot+ PC के तौर पर पेश किया गया है। इसमें Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड, ग्लास टचपैड और Lenovo Smart Connect जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Lenovo ThinkBook 14x की भारत में शुरुआती कीमत 1,08,990 रुपये रखी गई है। यह लैपटॉप Lenovo India की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टम कॉन्फिगरेशन चुनने का विकल्प भी देती है।

2.8K OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट

ThinkBook 14x में 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज को सपोर्ट करता है। आंखों की सुरक्षा के लिए इस डिस्प्ले को Eyesafe 2.0 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन की अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स तक है।

Intel Core Ultra प्रोसेसर और 16GB RAM

Lenovo ThinkBook 14x को Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर के अलग-अलग विकल्पों के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। इसमें Intel Core Ultra 5 226V, Intel Core Ultra 7 256V और Intel Core Ultra 7 256V चिपसेट ऑप्शन मिलते हैं। लैपटॉप Windows 11 Pro पर चलता है। इसमें 16GB RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 का सपोर्ट मिलता है। पोर्ट्स की बात करें तो इसमें दो USB Type-C, दो USB Type-A और फुल-साइज HDMI पोर्ट दिए गए हैं। ज्यादा स्टोरेज की जरूरत को देखते हुए लैपटॉप में डुअल SSD स्लॉट भी मौजूद हैं।

बैकलिट कीबोर्ड और Lenovo Smart Connect

ThinkBook 14x में बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जिसमें लाइट लेवल को एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ग्लास टचपैड भी दिया गया है। लैपटॉप में Lenovo Smart Connect फीचर मिलता है। इसकी मदद से PC, Android डिवाइस और iPhone को आपस में कनेक्ट किया जा सकता है। इससे अलग-अलग डिवाइस के बीच काम और डेटा को मैनेज करना आसान हो जाता है।

65Wh तक की बैटरी और हल्का डिजाइन

Lenovo ThinkBook 14x के Core Ultra 7 256V प्रोसेसर वाले टॉप-एंड वेरिएंट में 65Wh की बैटरी दी गई है। वहीं, बाकी दो मॉडल में 54.7Wh की बैटरी यूनिट मिलती है। लैपटॉप में एल्युमिनियम चेसिस दिया गया है। इसका वजन करीब 990 ग्राम है और इसकी मोटाई 12.9mm है। इस लिहाज से ThinkBook 14x को पोर्टेबल प्रीमियम लैपटॉप के तौर पर पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *