KNEWS DESK- Airtel ने अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नए प्लान 8 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। कंपनी ने कीमत बढ़ाने के साथ हर SIM पर साल में एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप का फायदा भी जोड़ा है।
Airtel ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नए प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने पोस्टपेड टैरिफ में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ग्राहकों को हर साल एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप का पैक भी दिया जाएगा। नए प्लान 8 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। कंपनी से जुड़ी जानकारी के अनुसार, मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को करीब एक महीने के भीतर उनके मौजूदा प्लान के सबसे नजदीकी ऊंचे प्लान पर शिफ्ट किया जाएगा। Airtel के एक अधिकारी के मुताबिक, फ्री इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट की कीमत करीब 2,000 रुपये है।
5 दिन का फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक
Airtel की ओर से मिलने वाले फ्री रोमिंग पैक की वैलिडिटी 5 दिन होगी। इसमें 5GB डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग और 25 आउटगोइंग SMS मिलेंगे। इनकमिंग SMS के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक इस पैक को साल में कभी भी एक्टिवेट कर सकेंगे। फैमिली पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी यह सुविधा मिलेगी। अकाउंट से जुड़े हर सदस्य को हर साल एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप का पैक मिलेगा।
499 रुपये से शुरू होंगे Airtel के पोस्टपेड प्लान
Airtel का 499 रुपये वाला इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान एक SIM के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के अलावा स्पैम और फ्रॉड प्रोटेक्शन, Xstream Play Premium और Google One शामिल हैं। 749 रुपये वाले फैमिली प्लान में दो SIM मिलती हैं। इसके साथ Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium और Google One का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
1,049 रुपये वाले प्लान में तीन SIM शामिल हैं। इसमें Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium और Google One जैसे फायदे मिलते हैं। 1,249 रुपये वाले प्लान में चार SIM मिलती हैं और इसमें भी लगभग समान सब्सक्रिप्शन बेनिफिट दिए जाते हैं।
1,449 रुपये वाले प्लान में चार SIM के साथ Netflix Basic भी शामिल है। वहीं 1,799 रुपये वाले प्लान में पांच SIM मिलती हैं। इसमें Netflix Standard के साथ Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium और Google One मिलता है।इन सभी पोस्टपेड प्लान में हर SIM पर साल में एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप शामिल है।
5G और एंटरटेनमेंट के भी मिलेंगे फायदे
नए पोस्टपेड प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग के साथ 5G पर फास्ट लेन टेक्नोलॉजी और स्पैम एवं फ्रॉड प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा अलग-अलग एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन और Airtel Postpaid Advantage Club का ऑफर भी मिलता है।Advantage Club के जरिए कॉमेडी शो, मूवी प्रीमियर और कॉन्सर्ट जैसे एक्सपीरियंस से जुड़े बेनिफिट मिल सकते हैं। Airtel का यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब Vodafone Idea भी कुछ पोस्टपेड, प्रीपेड और एंटरप्राइज प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग दे रहा है। प्रीमियम प्लान में रोमिंग, डेटा, मनोरंजन और सेफ्टी बेनिफिट शामिल किए जा रहे हैं।
Airtel Postpaid Plan कैसे लें?
मौजूदा Airtel Postpaid और Prepaid ग्राहक Airtel App के जरिए अपना प्लान अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी Airtel Store पर जाकर भी नया पोस्टपेड प्लान लिया जा सकता है। अगर आप किसी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर का SIM इस्तेमाल करते हैं तो Airtel App या Airtel Store के जरिए पोस्टपेड कनेक्शन में स्विच करने की रिक्वेस्ट भी दी जा सकती है।