CEC ज्ञानेश कुमार ने फिर टाला छत्तीसगढ़ दौरा, SIR विवाद के बीच 7-8 अक्टूबर की यात्रा स्थगित

Knews Desk- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा ‘अपरिहार्य कारणों’ से स्थगित कर दिया गया है। संशोधित तारीख बाद में घोषित की जाएगी। यह दौरा ऐसे समय टला है, जब SIR को लेकर चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, आयोग ने ज्ञानेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा स्थगित किया है। यात्रा के दौरान CEC को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया था। उनके कार्यक्रम में दंतेवाड़ा के देवी दंतेश्वरी मंदिर, कबीरधाम के भोरमदेव मंदिर और बस्तर के चित्रकूट वाटरफॉल का दौरा शामिल था।

इससे पहले सितंबर में ज्ञानेश कुमार का मेरठ और वाराणसी दौरा भी स्थगित किया गया था। वहीं, मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर विपक्षी नेताओं ने आकाशवाणी भवन परिसर में आठ घंटे से अधिक समय तक धरना दिया। विपक्षी नेता ‘वोट चोरी’ के आरोपों और SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *