कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के सिर से मां का साया उठ गया है। उनकी मां कल्याणी सदानंद का 83 साल की उम्र में गोवा में निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए इस दुखद खबर की पुष्टि की।

Knews Desk – अपनी मां कल्याणी सदानंद के निधन के बाद एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला और इमोशनल नोट शेयर किया है। अपनी मां को याद करते हुए कुनिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”मेरी मम्मा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपने मुझे जो कुछ भी दिया है, वह प्यार, मार्गदर्शन, सपने देखने और दुनिया का सामना करने का हौसला, लुक्स, पर्सनालिटी और जिंदगी में मिलने वाले हर मोड़ को सहने की ताकत। उन सभी चीजों के लिए धन्यवाद। मेरी डार्लिंग कल्याणी सदानंद, आप उन सभी लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी, जिन्हें आपने छुआ है।”

कुनिका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ”दोस्त और परिवार वाले आपको एक ऐसी मजाकिया, हंसमुख और मिलनसार इंसान के तौर पर याद करते हैं, जिनके पास हमेशा शेयर करने के लिए कुछ प्यारा और अक्लमंदी भरा होता था। मुझे यकीन है कि आप अपने भाई-बहनों और खास से मिलकर बहुत खुश होंगी। रेस्ट इन पीस मेरी मम्मा, आपने एक पत्नी, मां, बहन, नानी और अपनी जिंदगी के तमाम रिश्तों की हर जिम्मेदारी को पूरे प्यार और देखभाल के साथ निभाया।”

https://www.instagram.com/p/DeJtjV6Bmo8/

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याणी सदानंद का अंतिम संस्कार गोवा में किया जाएगा। जबकि बाकी की धार्मिक रस्में और प्रार्थना सभा बाद में मुंबई में आयोजित की जाएगी। सोशल मीडिया पर खबर सामने आते ही फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने कमेंट सेक्शन में शोक व्यक्त करते हुए “ओम शांति” लिखा है।

दरअसल कुनिका सदानंद हिंदी सिनेमा का एक पॉपुलर चेहरा हैं। वो ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘बेटा’, ‘गुमराह’, ‘खिलाड़ी’, ‘राजा हिंदुस्तानी’ और ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिख चुकी हैं। यहां तक कि कुनिका ने ‘स्वाभिमान’, ‘सीआईडी’ जैसे पॉपुलर शोज में भी काम किया है। वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *