October Festivals 2026: अक्टूबर में त्योहारों की धूम, नवरात्रि-दशहरा से करवा चौथ तक, देखें पूरी लिस्ट

KNEWS DESK- अक्टूबर का महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने शारदीय नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ समेत कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। यहां देखें अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

सितंबर का महीना खत्म होने के बाद अक्टूबर की शुरुआत त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के साथ होगी। इस महीने पितृ पक्ष के समापन से लेकर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ तक कई महत्वपूर्ण पर्व पड़ने वाले हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्टूबर का महीना पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसके बाद विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। वहीं सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण करवा चौथ का व्रत भी इसी महीने पड़ रहा है। आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की तारीखें।

अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

2 अक्टूबर, शुक्रवार: गांधी जयंती, रोहिणी व्रत और सप्तमी श्राद्ध मनाया जाएगा।

3 अक्टूबर, शनिवार: जीवित्पुत्रिका यानी जितिया व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण और अष्टमी श्राद्ध रहेगा।

6 अक्टूबर, मंगलवार: इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

8 अक्टूबर, गुरुवार: प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि रहेगी।

10 अक्टूबर, शनिवार: सर्वपितृ अमावस्या होगी। इसी के साथ पितृ पक्ष का समापन होगा।

11 अक्टूबर, रविवार: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी और घटस्थापना की जाएगी।

16 अक्टूबर, शुक्रवार: सरस्वती आवाहन और स्कंद षष्ठी का पर्व रहेगा।

17 अक्टूबर, शनिवार: सरस्वती पूजा और तुला संक्रांति होगी।

19 अक्टूबर, सोमवार: दुर्गा अष्टमी और महानवमी मनाई जाएगी।

20 अक्टूबर, मंगलवार: विजयादशमी यानी दशहरा और दुर्गा विसर्जन होगा।

22 अक्टूबर, गुरुवार: पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

25 अक्टूबर, रविवार: शरद पूर्णिमा और कोजागर पूजा होगी।

26 अक्टूबर, सोमवार: महर्षि वाल्मीकि जयंती और आश्विन पूर्णिमा मनाई जाएगी।

29 अक्टूबर, गुरुवार: करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।

अक्टूबर में होंगे बड़े ग्रह गोचर

अक्टूबर 2026 में ज्योतिष के अनुसार कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव होने वाला है। इस दौरान बुध, शुक्र, सूर्य और बृहस्पति की स्थिति में परिवर्तन होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों के इन बदलावों का प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।

1 अक्टूबर: बुध ग्रह राहु के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

3 अक्टूबर: शुक्र ग्रह वक्री चाल शुरू करेंगे।

17 अक्टूबर: सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

24 अक्टूबर: बुध ग्रह वक्री होंगे।

31 अक्टूबर: देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

अक्टूबर में त्योहारों और व्रतों के साथ ग्रहों की स्थिति में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *