KNEWS DESK- अग्निवीर वायु Intake 02/2027 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की ऑनलाइन देख सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 28 सितंबर है।
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। भारतीय वायुसेना ने Agniveer Vayu Intake 02/2027 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट देखने की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, वे तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।
अग्निवीर वायु Intake 02/2027 की परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर लॉगिन करके अपने प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर आंसर-की जरूर चेक कर लें।
28 सितंबर रात 11:55 बजे तक आपत्ति का मौका
भारतीय वायुसेना ने प्रोविजनल आंसर-की के साथ आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। उम्मीदवार 26 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से 28 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद या किसी दूसरे माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
ऐसे चेक करें आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट
सबसे पहले उम्मीदवार इंडियन एयरफोर्स के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं। इसके बाद Agniveer Vayu से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब Candidate Login Intake 02/2027 का विकल्प चुनें। यहां अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी। उम्मीदवार अपने प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट का मिलान प्रोविजनल आंसर-की से कर सकते हैं। किसी उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज किया जा सकता है।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद आएगी फाइनल आंसर-की
उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के आधार पर आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं। इसके बाद अंतिम या मॉडल आंसर-की जारी की जा सकती है। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
अग्निवीर वायु को कितना मिलेगा वेतन
अग्निवीर वायु के रूप में चयनित उम्मीदवारों को पहले साल 30,000 रुपये का मासिक पैकेज मिलेगा। इसमें करीब 21,000 रुपये इन-हैंड होने की बात बताई गई है। चौथे साल तक मासिक पैकेज बढ़कर 40,000 रुपये हो जाएगा।
चार साल की सेवा पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को करीब 10.04 लाख रुपये का सर्विस फंड पैकेज ब्याज समेत दिया जाएगा। इसके अलावा 48 लाख रुपये का जीवन बीमा और निर्धारित भत्ते भी मिलेंगे।