Honda QC3 Electric Scooter: 145 किमी की रेंज के साथ नया Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, ₹5,000 में शुरू हुई बुकिंग

KNEWS DESK- Honda ने भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda QC3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे स्मार्ट फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर पेश किया है। इसकी नई दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत ₹1.35 लाख रखी गई है। स्कूटर में 3.0kWh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ कंपनी 145 किलोमीटर की IDC रेंज का दावा कर रही है। फिलहाल इसकी बिक्री देश के पांच शहरों में चुनिंदा Honda RedWing डीलरशिप के जरिए शुरू की गई है।

Honda QC3 की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक ₹5,000 की बुकिंग राशि देकर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक कर सकते हैं। बुकिंग HMSI की वेबसाइट के अलावा दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में मौजूद चुनिंदा Honda RedWing डीलरशिप के जरिए की जा सकती है। कंपनी ने इसे चार कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिनमें Matt Photon Gray Metallic, Pearl Precious White, Pearl Shallow Blue और Pearl Siren Blue शामिल हैं।

Honda QC3 में 3.0kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज होने पर यह 145 किलोमीटर की IDC रेंज देता है। बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है, जबकि इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगते हैं। कंपनी ने चार्जिंग क्षमता को रोजाना शहर में आने-जाने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

फीचर्स की बात करें तो Honda QC3 में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसकी मदद से राइडर को स्क्रीन पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा स्कूटर में Smart Key का फीचर भी दिया गया है, जो रोजाना इस्तेमाल में सुविधा देता है।

स्टोरेज की बात करें तो Honda QC3 में 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें रोजमर्रा के सामान को रखा जा सकता है। कंपनी ने इसी वजह से इसे फैमिली यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया है। Honda QC3 की कीमत नई दिल्ली में ₹1.35 लाख एक्स-शोरूम है। फिलहाल कंपनी ने इसकी बिक्री दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में चुनिंदा Honda RedWing डीलरशिप के जरिए शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *