‘छठी मैया’ गाने पर मिला प्यार, तमन्ना बोलीं- पहली बार हिंदी सिनेमा में छठ पूजा को मिला सम्मान

knews desk – फिल्म ‘द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का छठ पूजा स्पेशल गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो चुका है। इसमें तमन्ना भाटिया पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने गाने और फिल्म में छठ पूजा को दिखाए जाने को लेकर अपनी बात रखी। तमन्ना ने कहा कि हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ पूजा को इस तरह से पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म के मेकर्स ने इस त्योहार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा और इसे पूरी संवेदनशीलता के साथ शूट किया।

तमन्ना ने छठ पूजा के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि छठ उनके लिए भी बेहद मायने रखता है। अभिनेत्री के मुताबिक, छठ पूजा आभार का प्रतीक है और यह हमारे पास मौजूद हर चीज के लिए शुक्रगुजार होने का त्योहार है। उन्होंने ‘छठी मैया’ गाने का हिस्सा बनाने के लिए फिल्म के मेकर्स का शुक्रिया भी अदा किया।

अभिनेत्री ने बताया कि गाने को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सभी के लिए खास है और देश में मौजूद लोक कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने के लिए हिम्मत, स्पष्टता और विजन की जरूरत होती है।

‘द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *