‘वाराणसी’ के बाद क्या करेंगे महेश बाबू? अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

Knews Desk – साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। साल 2027 में फिल्म रिलीज होगी, जिसका लगभग काम कंप्लीट हो गया है। वहीं, महेश बाबू ने भी अपने लगभग सीन्स को कंप्लीट कर लिया है। लेकिन फैन्स का बड़ा सवाल है कि एक्टर की अगली फिल्म कौनसी होगी। क्या वो ‘वाराणसी’ रिलीज तक का इंतजार करेंगे या फिर वाराणसी का काम पूरा करते ही दूसरी फिल्म का काम शुरू कर देंगे। दरअसल, जल्द ही महेश बाबू अपनी डबिंग का काम पूरा कर लेंगे और अक्टूबर से पहले उनके हिस्से की शूटिंग खत्म हो जाएगी। बस उनका इंट्रोडक्शन सीन शूट होना बाकी है, बाकी सभी हिस्से पूरे हो चुके हैं।

वहीं, ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। राजामौली अगले कुछ महीनों तक इसके पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देंगे। महेश बाबू ने ‘वाराणसी’ पर लगभग तीन साल बिताए हैं और एक्टर ने अभी तक अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है। वहीं, तेलुगु 360 पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, महेश बाबू की अगली फिल्म को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि मैत्री मूवी मेकर्स, दिल राजू और एशियन सुनील जैसे बड़े प्रोड्यूसर्स ने महेश बाबू से मुलाकात की है और उनकी अगली फिल्म के लिए साथ काम करने पर चर्चा की है।

किसने महेश बाबू से बात की है?

दरअसल, इसी रिपोर्ट में संदीप रेड्डी वांगा, एटली और लोकेश कनगराज जैसे डायरेक्टर्स के नामों पर भी बात हुई है। हालांकि, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या महेश बाबू ‘वाराणसी’ की रिलीज का इंतजार करेंगे या फिर अपनी अगली फिल्म तय करके जल्द ही उसकी घोषणा कर देंगे।

हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती यह है कि सभी बड़े और सफल डायरेक्टर कई फिल्मों में बिजी हैं। स्क्रिप्ट को फाइनल करने और प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा करने में महीनों लग जाएंगे। अगर अभी प्रोजेक्ट फाइनल भी हो जाता है, तो भी महेश बाबू को शूटिंग शुरू करने के लिए 4-5 महीने इंतजार करना होगा। अब क्योंकि ‘वाराणसी’ इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होने वाली है, इसलिए महेश अपनी अगली फिल्म फाइनल करने के लिए इसकी रिलीज का इंतजार भी कर सकते हैं। फिलहाल, महेश बाबू का अगला प्रोजेक्ट अभी फाइनल नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *