लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, पूजा ददलानी के दुपट्टे से चेहरा पोंछने का वीडियो वायरल

Knews Desk – बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हाल ही में गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ नजर आए। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो अब खूब चर्चा में हैं।

नीले रंग का कुर्ता पहने शाहरुख परिवार के साथ भीड़ से गुजरते हुए पंडाल में पहुंचे और शाम की आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने माथा टेककर बप्पा का आशीर्वाद लिया। हालांकि, इस दौरान शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से चेहरा पोंछते नजर आ रहे हैं। उस वक्त गौरी खान और सुहाना खान भी उनके पास ही खड़ी थीं। शाहरुख के इस अंदाज को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reels/Ddjz5EDqs2G/

शाहरुख खान का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया, ‘क्यूट मोमेंट।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘वो उनके लिए फैमिली जैसी हैं।’ कई यूजर्स ने सवाल किया कि उन्होंने अपनी पत्नी गौरी या बेटी सुहाना के दुपट्टे की जगह पूजा ददलानी के दुपट्टे का इस्तेमाल क्यों किया। एक यूजर ने लिखा, ‘अपनी वाइफ का क्यों नहीं किया?’ वहीं दूसरे ने पूछा, ‘अपनी पत्नी या बेटी के दुपट्टे की जगह उनका दुपट्टा क्यों इस्तेमाल किया?’

हालांकि, कुछ यूजर्स शाहरुख खान को डिफेंड करते नजर आए। एक ने लिखा, ‘इसमें क्या गलत है?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘उन्होंने उनको ऑफर किया, क्या तुम्हें दिख नहीं रहा?’

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *