जमुई कांड के आरोपियों का एनकाउंटर, नंदन के पैर में लगी गोली, हरेराम भी घायल

Knews Desk – बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपियों को घेरकर एनकाउंटर कर दिया। इसमें मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है, वहीं दूसरे आरोपी हरेराम यादव भी जख्मी हुआ है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के बारे में पुख्ता इनपुट मिला था। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की, लेकिन आरोपी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान मुख्य आरोपी नंदन के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं, इस घटनाक्रम के दौरान भागते समय दूसरा आरोपी हरेराम यादव भी जख्मी हो गया। उसके पैर में मोच आई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। उसकी पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है। इस आरोपी पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया में डालने का आरोप है। इसी वीडियो से आरोपी नंदन की भी पहचान हुई है। वीडियो में वह लाल गमछे में नजर आ रहा है।

इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, मामले में तीन बाल अपराधियों को भी हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *