Knews Desk- ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 30 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 45 रन की शानदार पारी खेली। फातिमा सना के अलावा गुल फिरोजा ने 31 रन और आलिया रियाज ने 25 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के दम पर पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 146 रन का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने यह मुकाबला 31 रन से जीतकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की ओर से शरमीन अख्तर ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 25 रन की पारी खेली। ओपनर दिलारा अक्तर ने 12 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने बड़ी साझेदारी नहीं बना सकीं।पाकिस्तान की गेंदबाजी में उम्म-ए-हनी सबसे सफल रहीं। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा नशरा संधू, तुबा हसन, तस्मिया रुबाब और कप्तान फातिमा सना ने 1-1 विकेट लिया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट हासिल किए और बांग्लादेश की टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया।
इस जीत के साथ पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में 12 साल बाद पदक जीता है। पाकिस्तान की महिला टीम ने इससे पहले 2014 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके बाद 2018 के एशियन गेम्स में क्रिकेट नहीं हुआ था। 2023 के एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया था। इस बार पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।पाकिस्तान की इस जीत में कप्तान फातिमा सना का योगदान खास रहा। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए और इसके बाद गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया। वहीं उम्म-ए-हनी ने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी को रोकने में अहम भूमिका निभाई। 12 साल के अंतराल के बाद एशियन गेम्स में पदक जीतना पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के लिए एक अहम उपलब्धि रही।