Knews Desk – बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के लिए 2027 की शुरुआत काफी व्यस्त रहने वाली है। इस साल उनकी ‘धमाल 4’ रिलीज हो चुकी है, जबकि 2 अक्टूबर को ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, दिसंबर में उनकी फिल्म ‘रेंजर’ को रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब मेकर्स ने कथित तौर पर अपनी प्लानिंग बदल दी है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेंजर’ को अब 2027 तक के लिए टाल दिया गया है। फिल्म की रिलीज ईद के बाद मार्च 2027 के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
‘रेंजर’ एक जंगल एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है। ऐसे में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान रिलीज करने से फिल्म को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है और हाल ही में इसके क्लाइमैक्स की शूटिंग भी मुंबई में पूरी किए जाने की खबर सामने आई थी।
फिल्म के दिसंबर से हटने के बाद 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली दूसरी फिल्मों के साथ इसका क्लैश भी टल गया है। इस तारीख पर अक्षय कुमार की अनीस बज्मी के साथ आने वाली फिल्म और श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ रिलीज होने वाली है। वहीं, प्रभास की ‘फौजी’ भी 3 दिसंबर को रिलीज होने की चर्चा है, हालांकि इसके पोस्टपोन होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।
अजय देवगन की 2027 की शुरुआत भी खास रहने वाली है। उनकी फिल्म ‘गोलमाल 5’ 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। इसके बाद ‘रेंजर’ को मार्च के बाद रिलीज करने की योजना बन सकती है। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं।