KNEWS DESK- सोशल मीडिया पर इन दिनों 1976 का एक पुराना पासपोर्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर @sysaeyd नाम की यूजर ने अपनी नानी के करीब 50 साल पुराने पासपोर्ट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनकी नानी की छात्र जीवन की तस्वीर दिखाई गई है, जिसे देखकर लोग पुराने दौर की सादगी और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में दिख रहे पासपोर्ट पर 26 नवंबर 1976 की तारीख दर्ज है और इसमें लखनऊ का कनेक्शन भी नजर आता है। पोस्ट के मुताबिक, उस समय यूजर की नानी छात्र थीं। पुराने पासपोर्ट की तस्वीर और आज के आधुनिक पासपोर्ट में अंतर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
https://www.instagram.com/reel/DdQ8gcHyl-J/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने नानी की तस्वीर को लेकर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि उस दौर में भी उनका अंदाज बेहद आकर्षक था। वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि नानी ने अपने जमाने में जरूर कई दिलों पर राज किया होगा।
एक यूजर ने कहा कि नानी की खूबसूरती देखकर उनकी नातिन के सुंदर होने की वजह समझ आती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि किसी को अपना मौजूदा पासपोर्ट नहीं मिल रहा, जबकि यहां 50 साल पुराना पासपोर्ट संभालकर रखा गया है।
पुराने दस्तावेज की मजबूती भी चर्चा का विषय बनी। एक यूजर ने कहा कि उस दौर के पासपोर्ट के पन्ने आज के मुकाबले ज्यादा मजबूत लगते हैं। परिवार की पुरानी याद से जुड़ा यह दस्तावेज अब सोशल मीडिया पर लोगों के लिए पुराने दौर की एक दिलचस्प झलक बन गया है।