knews desk – भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव अक्सर अपने गानों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। खेसारी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अभिनेता शादीशुदा हैं और अक्सर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। धार्मिक आस्था में विश्वास रखने वाले खेसारी हर त्योहार को श्रद्धा के साथ मनाते हैं।
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के मौके पर खेसारी लाल यादव ने पत्नी के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। पूजा के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में खेसारी सफेद और पीले रंग के सलवार-कुर्ते में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गले में लाल गमछा डाला हुआ है और माथे पर तिलक लगाया है।
खेसारी की पत्नी पीले रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लाल चुनरी के साथ सिर पर पल्लू लिया हुआ है और माथे पर तिलक लगाया है। दोनों तस्वीरों में साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DdYvT05CJRg/?
तस्वीरें शेयर करते हुए खेसारी ने लिखा, “विश्वकर्मा बाबा की जय जय जय… बाबा विश्वकर्मा के आशीर्वाद सब लोग पर बना रहे, हर काम में बरकत हो, मेहनत रंग लाए और हर घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।”
खेसारी की पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दे रहे हैं और हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव का शेड्यूल काफी व्यस्त है। वह लगातार नए गाने रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में उनके ‘मर जा राजा हमरे पर’, ‘कवन रोकी रंगदारी’ और ‘जिला छपरा से’ जैसे गाने रिलीज हुए हैं, जिन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिलहाल अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।