Knews Desk – बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। प्रेग्नेंसी के बाद उनके बदले लुक को लेकर कुछ यूजर्स ने कमेंट किए, जिसके बाद उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। अब फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में उनके साथ काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर ने कैटरीना का समर्थन किया है।
अली जफर ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के शरीर और खूबसूरती को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि उन्होंने कैटरीना के पहले और अब के लुक की तुलना करने वाली कई पोस्ट और टिप्पणियां देखी हैं। अली ने कहा कि वह लंबे समय से इस तरह की ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं।
अली जफर ने क्या कहा?
अली जफर ने पुरुषों से महिलाओं को देखने के नजरिए पर विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के लिए खूबसूरती के कुछ पैमाने बनाए जाते हैं और जब कोई महिला उन पैमानों पर खरी नहीं उतरती, तो उसे नीचा दिखाया जाता है।
https://www.instagram.com/reels/DdYGAjDsdY7/
उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने भीतर झांकने और अपनी गलतियों को पहचानने की जरूरत है। उनके मुताबिक, किसी महिला के शरीर, सोच या जीवन जीने के तरीके को लेकर उसे जज करना सही नहीं है।
अली ने यह भी कहा कि हर इंसान अपनी जिंदगी में किसी न किसी परेशानी से गुजर रहा होता है। ऐसे में हमें दूसरों के प्रति दयालु, सहानुभूतिपूर्ण और समझदार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय के साथ सुंदरता की परिभाषाएं बदलती रही हैं और जीरो फिगर या सिक्स पैक एब्स जैसे ट्रेंड हर किसी के लिए व्यावहारिक या सेहतमंद नहीं होते।
प्रेग्नेंसी के बाद कैटरीना के लुक पर कमेंट्स
कैटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में पति विकी कौशल के साथ बेटे विहान का स्वागत किया था। मां बनने के बाद से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम नजर आई थीं। हाल ही में वह विकी कौशल के साथ मुकेश और नीता अंबानी के गणपति उत्सव में दिखाई दीं।
इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की गईं। कुछ यूजर्स ने उनके लुक को लेकर कमेंट किए। इससे पहले अगस्त में फिल्ममेकर कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में नजर आने के बाद भी कैटरीना को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।
ऐसा रहा अली जफर का बॉलीवुड करियर
अली जफर ने साल 2010 में फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क’ और ‘चश्मे बद्दूर’ जैसी फिल्मों में काम किया। एक्टिंग के साथ-साथ वह सिंगिंग और सॉन्ग राइटिंग के लिए भी जाने जाते हैं। ‘उल्लू दा पट्ठा’, ‘मधुबाला’ और ‘नहीं रे नहीं’ जैसे गानों से उन्होंने अपनी पहचान बनाई।