पोस्टपोन होगी प्रभास की ‘फौजी’? ‘स्पिरिट’ की रिलीज पर भी मंडराया खतरा!

knews desk – साउथ सुपरस्टार प्रभास की पिछली फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. अब फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘फौजी’ का इंतजार है. हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म लंबे समय से चर्चा में है.

फिल्म को 3 दिसंबर 2026 को रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को फरवरी 2027 में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं.

दिसंबर से फरवरी तक टल सकती है रिलीज

123 तेलुगु डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर के पहले हफ्ते में कई मीडियम-बजट फिल्मों की रिलीज को देखते हुए ‘फौजी’ के मेकर्स अपनी रणनीति पर दोबारा विचार कर रहे हैं. इसी वजह से फिल्म को फरवरी 2027 तक पोस्टपोन करने की चर्चा चल रही है.

हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अंतिम फैसला नेटफ्लिक्स के साथ बातचीत के बाद लिया जा सकता है.

‘स्पिरिट’ की रिलीज पर भी पड़ेगा असर?

अगर ‘फौजी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ती है, तो इसका असर प्रभास की दूसरी बड़ी फिल्म ‘स्पिरिट’ पर भी पड़ सकता है. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट में बदलाव की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है. हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा पहले ही फिल्म को तय समय पर रिलीज करने की बात कह चुके हैं. ऐसे में अब सभी की नजर ‘फौजी’ की रिलीज डेट पर टिकी है.

कौन-कौन नजर आएगा?

‘फौजी’ में प्रभास के साथ ईमानवी फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म में अनुपम खेर, जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती और चैत्रा जे. आचार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं. फिल्म की कहानी और रिलीज को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. अब देखना होगा कि मेकर्स 3 दिसंबर की रिलीज पर कायम रहते हैं या फिल्म को फरवरी 2027 तक टालने का फैसला करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *