knews desk – सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. बिजी शेड्यूल के बावजूद वह परिवार के साथ त्योहार मनाने का समय निकाल लेते हैं. हाल ही में एक्टर अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ बप्पा को विदाई दी.
इस दौरान सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक्टर वरुण शर्मा के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सलमान का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
वरुण शर्मा से क्या बोले सलमान?
इस साल सोहेल खान ने अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया था. डेढ़ दिन तक पूजा-अर्चना के बाद 15 सितंबर की रात विसर्जन किया गया. इस मौके पर सलमान भी अपने भाई के घर पहुंचे.
वायरल वीडियो में वरुण शर्मा बप्पा से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. सलमान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. तभी उन्होंने मजाकिया अंदाज में वरुण से पूछा, “और कितना विश मांगेगा?”
https://www.instagram.com/reels/DdVEVuMThk0/
सलमान की यह बात सुनकर वरुण शर्मा हंसने लगे. वहां मौजूद दूसरे लोग भी मुस्कुराते नजर आए. सोशल मीडिया पर फैंस इस मजेदार पल को खूब पसंद कर रहे हैं.
अंबानी के गणपति उत्सव में भी पहुंचे थे सलमान
सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन से एक दिन पहले, 14 सितंबर को सलमान खान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणेश उत्सव में भी शामिल हुए थे. इस समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची थीं.
काजोल, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह समेत कई सितारे इस कार्यक्रम का हिस्सा बने.
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं.
इसके अलावा सलमान वामसी पेडिपल्ली की अगली एक्शन फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी उनके साथ नजर आएंगी. इसके बाद सलमान राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म में काम कर सकते हैं. एक्टर इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को भी होस्ट कर रहे हैं.