knews desk – रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो चुका है. 2 मिनट 8 सेकंड लंबे इस गीत में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और मां सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आ रही हैं. गाने के रिलीज होते ही रणबीर के लुक और अभिनय की खूब चर्चा हो रही है. राम के रूप में उनकी दिव्य छवि ने दर्शकों का ध्यान खींचा है.

राम के रूप में रणबीर की झलकियां
गाने में रणबीर कपूर के राम के किरदार से जुड़े कई शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं. आइए नजर डालते हैं उनकी कुछ खास झलकियों पर.
1. सौम्य और अलौकिक छवि
राम के रूप में रणबीर की सौम्य और अलौकिक झलकियां उनके चयन को सही साबित करती नजर आ रही हैं. फिल्म के ट्रेलर के दौरान उनके लुक को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन गाने के सामने आने के बाद दर्शकों की धारणा बदलती दिख रही है.

2. धनुष उठाए राम
स्वयंवर के प्रसंग में धनुष उठाए रणबीर कपूर बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं. चेहरे पर सौम्यता और व्यक्तित्व में शक्ति का भाव उनके किरदार को खास बनाता है. इस दृश्य में उनकी शख्सियत भगवान राम की गरिमा के अनुरूप दिखाई देती है.

3. वनवास के लिए प्रस्थान
14 वर्ष के वनवास के लिए निकलते भगवान राम के चेहरे पर त्याग, समर्पण और अपने वचन को पूरा करने का संकल्प नजर आता है. रणबीर इस दृश्य में राम के धैर्य और स्वाभिमान को प्रभावी ढंग से पेश करते दिख रहे हैं.

4. गुरु से शिक्षा लेते राम
गुरु से शिक्षा लेते हुए राम के रूप में रणबीर का दृश्य भी मन मोह लेता है. असाधारण शक्तियों के बावजूद चेहरे पर सरलता और विनम्रता का भाव दिखाई देता है. यह झलक उनके किरदार के अनुशासन और तपस्या को दर्शाती है.

5. राजकुमार राम का आत्मविश्वास
राजकुमार के रूप में रणबीर के चेहरे पर आत्मविश्वास और सरलता का मेल नजर आता है. उनकी चाल और चेहरे का ठहराव राम के व्यक्तित्व की गरिमा को दर्शाते हैं. गाने की इन झलकियों में रणबीर अपने किरदार में पूरी तरह ढले हुए दिखाई दे रहे हैं.

फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी मां सीता की भूमिका में हैं. फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में आने की तैयारी में है.