‘योगी जी कहते हैं नो मोबाइल, नहीं तो पुलिस पकड़ ले जाएगी’, 3 साल की वियाना का प्यारा Video वायरल

Cute Girl Viana Shrivastava Video: लखनऊ की नन्ही वियाना ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मोबाइल से दूरी बनाने वाली अपील को अपने मासूम अंदाज में दोहराया. बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

Knews Desk- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने की अपील इन दिनों चर्चा में है. इसी बीच राजधानी लखनऊ की 3 वर्षीय बच्ची वियाना जे श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची अपने तोतले और चुलबुले अंदाज में सीएम योगी के ‘नो मोबाइल’ संदेश को दोहराती नजर आ रही है.

लखनऊ निवासी वैभव श्रीवास्तव की बेटी वियाना, जिसे परिवार प्यार से परी बुलाता है, वीडियो में मोबाइल फोन से दूरी बनाने की बात कहती दिखाई दे रही है. बच्ची कहती है, “योगी जी कहते हैं नो मोबाइल तो नो मोबाइल! बच्चे जिद करते हैं तो जिद करने दो, लेकिन नो मोबाइल, वरना योगी जी की पुलिस पकड़ ले जाएगी.”

वियाना के बोलने का अंदाज और उसके चेहरे के हाव-भाव लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. वीडियो में बच्ची जिस मासूमियत से मुख्यमंत्री की बात दोहराती है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसकी तारीफ कर रहे हैं.

Instagram से Twitter तक छाया वीडियो

बच्चों में बढ़ती मोबाइल की आदत को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिभावकों से अपील की थी कि वे बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें और उन्हें मोबाइल की लत से बचाएं. वियाना का वीडियो इसी संदेश को एक अलग और मनोरंजक अंदाज में लोगों तक पहुंचा रहा है.

वीडियो को WhatsApp, Instagram और X समेत अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. लोग बच्ची की क्यूटनेस के साथ-साथ उसके संदेश की भी सराहना कर रहे हैं.

बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का संदेश

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि आजकल छोटे बच्चों को खाना खिलाने से लेकर चुप कराने तक के लिए मोबाइल का सहारा लिया जाता है. ऐसे में वियाना का वीडियो अभिभावकों को बच्चों के स्क्रीन टाइम पर ध्यान देने का संदेश दे रहा है.

लोगों के मुताबिक, बच्चों को कम उम्र से ही मोबाइल की जगह खेलकूद, पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करना जरूरी है. नन्ही वियाना का यह वीडियो इसी बात को अपने प्यारे अंदाज में सामने रखता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *