knews desk – भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा छठ महापर्व के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने फैंस के साथ इस खास पर्व का उत्सव मनाया और एक विशेष कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। एक्ट्रेस ने इससे पहले सोशल मीडिया के जरिए अपने इस खास सेलिब्रेशन की जानकारी भी फैंस के साथ शेयर की थी।

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर छठ की तैयारियों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह पीले रंग की साड़ी पहने नजर आईं। पारंपरिक परिधान में मोनालिसा काफी खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस के लिए खास संदेश भी शेयर किया।

वीडियो में मोनालिसा ने कहा, “प्रणाम, मैं मोनालिसा। बहुत समय के बाद मैं आप लोगों के साथ अपने खास शो ‘जय छठी माय’ के साथ वापसी कर रही हूं। 14 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे जी बायोस्कोप पर और जी5 पर इस शो को जरूर देखें।”

मोनालिसा ने वीडियो के कैप्शन में भोजपुरी में लिखा कि काफी दिनों बाद वह अपने फैंस के बीच लौट रही हैं। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के पावन अवसर पर जी बाइस्कोप ‘जय छठी माई’ शो लेकर आ रहा है, जिसमें वह नजर आएंगी। उन्होंने फैंस से परिवार के साथ यह शो देखने और छठी मइया का आशीर्वाद लेने की अपील की।

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं।
फिलहाल मोनालिसा छठ महापर्व की आस्था में रंगी नजर आ रही हैं। उनका पारंपरिक अंदाज और छठ से जुड़ा यह खास कार्यक्रम सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में है।