पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी की चार यात्राएं, 18 सितंबर से शुरू होगा अभियान

KNEWS DESK- पंजाब में बढ़ते नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी अभियान का ऐलान किया है। पार्टी 18 सितंबर से चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ निकालेगी। इन यात्राओं के जरिए प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। चारों यात्राओं का समापन जालंधर में होगा।

बीजेपी ने इस अभियान का नारा ‘भाजपा दा नारा, नशा मुकाना सारा’ रखा है। इसकी घोषणा पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने की। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा, यात्रा प्रभारी राजेश बाघा और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी मौजूद रहे।

नशे के साथ कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार भी मुद्दा

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह अभियान सिर्फ नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं रहेगा। यात्राओं के जरिए पंजाब के सामने मौजूद तीन बड़ी चुनौतियों—बढ़ते नशे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार—को उठाया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील और थाने से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शासन के विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। ढिल्लों के मुताबिक, नशे का संकट पंजाब के परिवारों को तोड़ रहा है और माताओं-बहनों को सबसे ज्यादा पीड़ा झेलनी पड़ रही है।

बीजेपी नेता ने कहा कि पंजाब के युवा परंपरागत रूप से सेना, खेल और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए जाने जाते हैं, लेकिन नशे की लत उन्हें अपराध, हिंसा और गैंग से जुड़ी गतिविधियों की ओर धकेल रही है।

18 सितंबर को पहली यात्रा को हरी झंडी

पहली यात्रा 18 सितंबर को पठानकोट जिले के सुजानपुर स्थित एकता स्थल, माधोपुर से शुरू होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इसे हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा सुजानपुर, पठानकोट, भोआ, दीनानगर, गुरदासपुर, बटाला, अजनाला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, जीरा, सुल्तानपुर लोधी, नकोदर, शाहकोट और जालंधर कैंट समेत कई विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से दूसरी यात्रा

दूसरी यात्रा 19 सितंबर को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के बाद शुरू होगी। इसका रूट समराला, पायल, खन्ना, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, डेरा बस्सी, मोहाली, खरड़, रोपड़, आनंदपुर साहिब, होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, आदमपुर, नवांशहर, बंगा और फगवाड़ा से होकर जालंधर तक रहेगा।

20 सितंबर को सादिकी बॉर्डर से तीसरी यात्रा

तीसरी यात्रा 20 सितंबर को फाजिल्का के सादिकी बॉर्डर स्थित आसफवाला 1971 युद्ध स्मारक से शुरू होगी। यह फाजिल्का, अबोहर, जलालाबाद, श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा, जैतो, फरीदकोट, कोटकपूरा, मोगा, जगरांव, रायकोट, मलेरकोटला, साहनेवाल और लुधियाना शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

21 सितंबर को दमदमा साहिब से चौथी यात्रा

चौथी यात्रा 21 सितंबर को तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब से शुरू होगी। इसका रूट तलवंडी साबो, बठिंडा, मानसा, सरदूलगढ़, बुढलाडा, बरनाला, महल कलां, धूरी, संगरूर, सुनाम, दिड़बा, लहरागागा, नाभा, पटियाला और राजपुरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर जालंधर तक पहुंचेगा।

बीजेपी का दावा है कि इन यात्राओं के जरिए नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और पंजाब को नशामुक्त ब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *