विनोद साहनी हत्याकांड: पहले धरना, अब सीएम का शुक्रिया… संजय निषाद ने आरक्षण का मुद्दा उठाया

गोंडा में निषाद समाज के नेता और सोशल एक्टिविस्ट विनोद कुमार साहनी की मौत के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। विनोद साहनी की मौत के बाद कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद गोंडा पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर बातचीत की।

संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मामले का संज्ञान लेने और पुलिस की कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मंत्री के मुताबिक, मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है।

परिवार ने रखीं पांच प्रमुख मांगें

विनोद साहनी के परिवार की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई समेत पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं। परिवार की मांग है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA और गैंगस्टर एक्ट लगाने, परिवार को सुरक्षा देने और आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।

संजय निषाद ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल

विनोद साहनी की मौत के बाद निषाद समाज में भारी आक्रोश है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिवार और समाज के लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। इसके बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद आरोपियों में से कुछ की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपियों में शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह, आकाश सिंह और सुभाष सिंह समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आरक्षण और संवैधानिक सुरक्षा का मुद्दा

संजय निषाद ने विनोद साहनी के सामाजिक और राजनीतिक विचारों का जिक्र करते हुए आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि विनोद साहनी संवैधानिक अधिकारों और निषाद समाज की स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *