दिल्ली रेलवे यात्री ध्यान दें! BRICS सम्मेलन के चलते 5 ट्रेनें रद्द, 8 डायवर्ट; घर से निकलने से पहले चेक करें रनिंग स्टेटस

Knews desk- नई दिल्ली में आयोजित BRICS सम्मेलन के कारण राजधानी में रेलवे परिचालन प्रभावित रहेगा। 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

भारतीय रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सम्मेलन के दौरान पांच ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। वहीं, आठ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। प्रभावित ट्रेनों में नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है।

रद्द की गई ट्रेनों की सूची में पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू, गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू और नई दिल्ली-पलवल ईएमयू समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल

  • 64015 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू
  • 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू
  • 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू
  • 64492 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू
  • 64491 दिल्ली जंक्शन-शामली ईएमयू

यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है। इसके अलावा, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम यानी NTES के माध्यम से भी ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस चेक कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *