KNEWS DESK- स्मार्टफोन खरीदते समय सिर्फ एक मॉडल पर निर्भर रहना समझदारी नहीं होती. खासकर अगर आपका बजट प्रीमियम सेगमेंट का है, तो अलग-अलग ब्रांड के फोन की तुलना करने के बाद ही फैसला लेना बेहतर रहता है. अगर आपकी नजर Samsung Galaxy S26 FE पर है, तो बाजार में कुछ ऐसे विकल्प भी मौजूद हैं, जो डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी के मामले में इसे कड़ी टक्कर देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 स्मार्टफोन्स के बारे में.
Samsung Galaxy S25 FE

अगर आप Samsung का ही फोन लेना चाहते हैं, तो Galaxy S25 FE एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी कीमत 54,999 रुपये से शुरू होती है. फोन में 6.7 इंच का 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2400 प्रोसेसर और 8GB रैम मिलती है. स्टोरेज के लिए 128GB से 512GB तक के विकल्प हैं. कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं. टेलीफोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. फोन में 4,900mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह Android 16 और One UI 8 पर चलता है.
Samsung Galaxy S25

अगर आपकी प्राथमिकता कॉम्पैक्ट साइज के साथ फ्लैगशिप परफॉर्मेंस है, तो Samsung Galaxy S25 पर भी विचार किया जा सकता है. इसकी कीमत 74,999 रुपये है. इसमें 6.2 इंच का 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है. कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP मेन, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. टेलीफोटो सेंसर 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. फोन में 4,000mAh बैटरी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare सपोर्ट करती है. कंपनी की ओर से इसे 7 जेनरेशन के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाने हैं.
iPhone 16

अगर आप Android से हटकर Apple का विकल्प चाहते हैं, तो iPhone 16 भी इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है. 128GB मॉडल की कीमत 69,900 रुपये है. फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और Apple A18 चिप मिलती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP Fusion मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा है. सेल्फी के लिए 12MP TrueDepth कैमरा दिया गया है. iPhone 16 में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps तक की जा सकती है. इसके अलावा Camera Control और Action Button जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. फोन का वजन करीब 170 ग्राम है और यह Black, White, Pink, Teal और Ultramarine कलर में उपलब्ध है.
Motorola Signature

अगर आपको ज्यादा रैम, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप चाहिए, तो Motorola Signature एक दिलचस्प विकल्प है. इसकी कीमत 59,999 रुपये है. फोन में 6.8 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. पावर बैकअप के लिए 5,200mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है. यह 90W वायर्ड, 50W वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. टेलीफोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम देता है. फोन Android 16 पर चलता है और इसे 7 साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलने वाला है.
Vivo V70 Elite

अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा और बैटरी है, तो Vivo V70 Elite भी Samsung Galaxy S26 FE का विकल्प बन सकता है. इसकी कीमत 51,999 रुपये है. फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP ZEISS मेन कैमरा, 50MP ZEISS सुपर टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 50MP ऑटोफोकस कैमरा मिलता है. Vivo V70 Elite Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है.
कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?
अगर आप Samsung का फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Galaxy S25 और S25 FE अच्छे विकल्प हैं. वहीं iPhone 16 उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है, जो Apple का इकोसिस्टम और iOS पसंद करते हैं. ज्यादा रैम, स्टोरेज और फास्ट चार्जिंग के लिए Motorola Signature आकर्षक है, जबकि Vivo V70 Elite बड़ी बैटरी और ZEISS कैमरा सेटअप के चलते कैमरा-केंद्रित यूजर्स को पसंद आ सकता है. इसलिए Galaxy S26 FE खरीदने से पहले अपनी जरूरत, बजट और प्राथमिकताओं के हिसाब से इन विकल्पों की तुलना जरूर करें.