KNews Desk: Women’s T20 Asia Cup 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है। यह थाईलैंड का टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला होगा। थाईलैंड ने 28 अगस्त को हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ अपना पहला मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। ऐसे में भारतीय टीम के सामने थाईलैंड आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।
भारत और थाईलैंड की महिला टीमों के बीच अब तक 3 T20I मुकाबले खेले गए हैं। खास बात यह है कि ये तीनों मुकाबले Women’s T20 Asia Cup में ही हुए हैं और हर बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। आंकड़ों के लिहाज से भारत का पलड़ा पूरी तरह भारी नजर आता है।दोनों टीमें Women’s T20 Asia Cup में करीब 4 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 के एशिया कप में भारत और थाईलैंड के बीच दो मुकाबले खेले गए थे। वहीं, दोनों टीमों की पहली भिड़ंत 2018 महिला T20 वर्ल्ड कप में हुई थी।
भारत और थाईलैंड के बीच खेले गए महिला T20I मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम है। उन्होंने थाईलैंड के खिलाफ 2 मैचों में 63 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 63 और स्ट्राइक रेट 134.04 का रहा है।गेंदबाजी की बात करें तो थाईलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा हैं। उन्होंने 3 मुकाबलों में कुल 7 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में इस मुकाबले में भी भारतीय टीम को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
भारत और थाईलैंड के बीच अब तक खेले गए महिला T20I मुकाबलों में किसी भी बल्लेबाज ने शतक या अर्धशतक नहीं लगाया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है।भारत और थाईलैंड के बीच Women’s T20 Asia Cup 2026 का मुकाबला 30 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा। भारतीय दर्शक इस मुकाबले को Sony Sports Network पर टीवी पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग SonyLIV के जरिए की जा सकती है।