अक्षय कुमार ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, बोले- ‘नया जॉनर, नया कैरेक्टर, नया चैलेंज’

KNEWS DESK – बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपने साढ़े तीन दशक लंबे करियर में एक्शन से लेकर कॉमेडी, रोमांस और हॉरर-कॉमेडी तक कई तरह के किरदार निभाए हैं। अब एक्टर एक और नए जॉनर में हाथ आजमाने जा रहे हैं। अक्षय ने अपनी अगली फिल्म ‘समुक’ (Samuk) की शूटिंग शुरू कर दी है।

कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग 24 अगस्त से लंदन में शुरू हुई है। फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी।

वीडियो में अक्षय ब्लैक सूट और टाई में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में क्लैपबोर्ड भी दिखाई दे रहा है। इस लुक को देखकर फैंस फिल्म में उनके किरदार को लेकर उत्साहित हैं।

विवान आहूजा बने हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “नया जॉनर, नया कैरेक्टर, नया चैलेंज. विवान आहूजा ड्यूटी पर रिपोर्ट कर रहा है. आज से ‘समुक’ की शूटिंग शुरू हो गई है.”

https://www.instagram.com/reels/DcazIhYNACg/

इस पोस्ट से साफ है कि फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम विवान आहूजा है। हालांकि, एक्टर ने अभी फिल्म की कहानी या अपने किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

साइंस-फिक्शन एलियन थ्रिलर है ‘समुक’?

अक्षय ने फिल्म को सिर्फ ‘नया जॉनर’ बताया है और आधिकारिक तौर पर जॉनर का खुलासा नहीं किया। हालांकि, सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ‘समुक’ एक साइंस-फिक्शन एलियन थ्रिलर फिल्म हो सकती है।

अगर ऐसा होता है, तो यह अक्षय कुमार के लिए एक और बिल्कुल अलग तरह का एक्सपेरिमेंट होगा। फिल्म को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इसकी कहानी और जॉनर की पूरी तस्वीर साफ होगी।

‘हैवान’ में विलेन बनेंगे अक्षय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की 2026 में अब तक ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब उनकी अगली फिल्म ‘हैवान’ है, जो 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ में अक्षय कुमार विलेन के किरदार में नजर आएंगे, जबकि सैफ अली खान लीड रोल में हैं। इसके बाद ‘समुक’ में अक्षय का नया अवतार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *