KNEWS DESK – विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आते हैं। अब विजय की एक तस्वीर पर रश्मिका के मजेदार कमेंट ने एक बार फिर दोनों की क्यूट बॉन्डिंग की झलक दिखा दी है।
माता-पिता के बीच सुकून से सोते दिखे विजय
विजय देवरकोंडा ने बुधवार, 19 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। फोटो में वह अपने माता-पिता के बीच आराम से सोते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, भारी बारिश के चलते उनकी शूटिंग कैंसिल हो गई थी। ऐसे में एक्टर ने मिले इस ब्रेक का वक्त अपने माता-पिता के घर पर बिताने का फैसला किया।
विजय ने बताया कि अचानक मिले इस ब्रेक ने उन्हें बचपन की अपनी पसंदीदा और सुकून देने वाली जगह पर लौटने का मौका दिया। तस्वीर में एक्टर काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं।
रश्मिका ने क्लिक की फोटो, फिर रख दी डिमांड
खास बात यह है कि विजय की इस प्यारी तस्वीर को रश्मिका मंदाना ने क्लिक किया है। विजय ने पोस्ट में फोटो का क्रेडिट रश्मिका को भी दिया। इसके बाद रश्मिका ने कमेंट कर मजेदार अंदाज में अपनी डिमांड रख दी।
https://www.instagram.com/p/DcOUXOKhbt-/
रश्मिका ने मजाक करते हुए कहा कि अगर उन्हें इस तस्वीर का क्रेडिट दिया ही जा रहा है, तो पिछले कई सालों में उनके द्वारा क्लिक की गई सभी तस्वीरों का क्रेडिट भी उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी मजाक में कहा कि वह अपने फैंस को दिखाना चाहती हैं कि उनकी फोटोग्राफी स्किल्स कितनी शानदार हैं।
फैंस को पसंद आई दोनों की क्यूट बॉन्डिंग
विजय और रश्मिका की इस मजेदार बातचीत पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने रश्मिका को तस्वीर का क्रेडिट देते हुए कमेंट किया, तो कुछ ने दोनों की क्यूट बॉन्डिंग की तारीफ की।
सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका की ऐसी छोटी-छोटी नोकझोंक अक्सर फैंस का ध्यान खींचती है। दोनों की इस तस्वीर और कमेंट ने भी फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।