Alliance में बड़ा ट्विस्ट! कुशाल टंडन की किस्मत चमकी या गेम ने खेला दांव?

Knews Desk– अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में हर हफ्ते नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और इस बार चर्चा के केंद्र में हैं टीवी एक्टर कुशाल टंडन। हाल ही में शो में कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, जिसके बाद से कुशाल का गेम और भी आक्रामक नजर आने लगा है। अब खबरें हैं कि आने वाले एपिसोड में नया Ace चुना जाएगा और इस रेस में सबसे मजबूत दावेदार के रूप में कुशाल टंडन का नाम सामने आया है।शो की शुरुआत से ही कई कंटेस्टेंट्स कुशाल के इर्द-गिर्द गेम खेलते दिखाई दिए थे। लेकिन अब कुशाल खुलकर कह चुके हैं कि वह सिर्फ अपने लिए खेलेंगे और अगर किसी को सपोर्ट करेंगे तो वह सिर्फ सोहेल खान होंगे। इसी बदलाव के बाद दर्शकों को उनका एक नया रूप देखने को मिल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते के टास्क में कुशाल की टीम ‘वॉरियर्स’ ट्रैकर में सबसे आगे थी। टास्क के दौरान एक ऐसा मोड़ आया जहां ज्यादा रैंक वाली टीम को बजर दबाने का मौका दिया गया, लेकिन ऐसा करने पर टीम के 300 पॉइंट्स कटने थे। बाकी कंटेस्टेंट्स इस नुकसान से बचना चाहते थे, लेकिन कुशाल ने अचानक दौड़कर बजर दबा दिया। उनका यह फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला था।जब होस्ट कुणाल खेमू ने बताया कि बजर दबाने वाले कुशाल अकेले कंटेस्टेंट थे, तो उनके पॉइंट्स कट गए और वह तीसरी पोजिशन पर पहुंच गए। हालांकि असली ट्विस्ट तब आया जब सिस्टम ने उन्हें Ace दावेदार घोषित कर दिया। यही वह पल था जिसने पूरे गेम का समीकरण बदल दिया।

‘रियलिटी स्कूप’ की रिपोर्ट के अनुसार, कुशाल टंडन इस हफ्ते के नए Ace बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो उनके हाथ में गेम की बड़ी ताकत आ जाएगी। खास बात यह है कि शो में उनके रिश्ते अर्सलान गोनी और रैपर बाली के साथ अच्छे नहीं माने जाते। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि पावर मिलने के बाद कुशाल इन दोनों कंटेस्टेंट्स को निशाने पर ले सकते हैं। हालांकि टीम के कुछ सदस्यों को भरोसा दिलाया गया है कि वह अर्सलान को एलिमिनेट नहीं करेंगे।फिलहाल शो में आगु स्टेनली चिएडोजी Ace की पोजिशन पर हैं। उन्होंने Ace Battle जीतकर यह खिताब हासिल किया था और इसी पावर का इस्तेमाल करते हुए वह पहले ही रीवा किशन को एलिमिनेट कर चुके हैं। इसलिए नया Ace बनने वाले कंटेस्टेंट के पास न सिर्फ सुरक्षा होगी, बल्कि दूसरे खिलाड़ियों की किस्मत तय करने का अधिकार भी होगा।

कशिश कपूर की एंट्री के बाद कुशाल की टीम पहले से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। कशिश ने हाल के टास्क में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे वॉरियर्स को फायदा मिला है। यही वजह है कि अब कई दर्शक मान रहे हैं कि कुशाल टंडन शो के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं।हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन इतना तय है कि कुशाल के एक फैसले ने ‘अलायंस’ का पूरा खेल बदल दिया है। अगर वह सचमुच नए Ace बनते हैं, तो आने वाले एपिसोड में गठबंधन टूटते, नई रणनीतियां बनती और कई बड़े कंटेस्टेंट्स खतरे में पड़ते नजर आ सकते हैं। यही वजह है कि इस हफ्ते का एपिसोड फैंस के लिए बेहद रोमांचक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *