जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, विलियम इस्माइल संग खूबसूरत पलों में खोई नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर ली है। जेनिफर ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल के साथ 16 जुलाई 2026 को व्हाइट वेडिंग की थी। शादी के बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी इस खास दिन की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह पति विलियम के साथ प्यार और खुशियों भरे पलों को एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

जेनिफर ने इन तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, “घर कभी कोई जगह नहीं था, क्योंकि मेरा घर तो हमेशा तुम थे।” इसके साथ उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी भी शेयर किया। तस्वीर में विलियम अपनी पत्नी जेनिफर को अपने हाथों से कुछ खिलाते नजर आ रहे हैं।

सनसेट के बीच कपल का रोमांटिक अंदाज

शेयर की गई तस्वीरों में जेनिफर और विलियम एक-दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में जेनिफर अपने पति को गले लगाकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं, वहीं पीछे दिख रहा सनसेट इस पल को और भी खास बना रहा है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कपल की तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में शादी के कई छोटे-बड़े खास पलों को भी शामिल किया है। कहीं वह विलियम के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं तो कहीं अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। एक तस्वीर में विलियम उन्हें रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सिंपल और एलिगेंट था वेडिंग लुक

जेनिफर ने अपनी शादी के दिन के लिए बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक चुना था। उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था, जिस पर मैचिंग सिल्क एम्ब्रॉयडरी की गई थी। वहीं विलियम इस्माइल ने नेवी ब्लू कलर का कोट पहना था। दोनों अपने वेडिंग डे पर काफी शानदार लग रहे थे।

पिता के साथ इमोशनल हुईं जेनिफर

जेनिफर ने अपनी शादी के कुछ इमोशनल मोमेंट्स भी फैंस के साथ शेयर किए। एक तस्वीर में वह अपने पिता हेमंत विंगेट के साथ नजर आ रही हैं, जहां उनके पिता भावुक दिखाई दे रहे हैं। इसी पोस्ट में शादी की तारीख 16/07/2026 भी दिखाई दे रही है।

जेनिफर विंगेट की यह शादी उनके लिए एक नई शुरुआत है। एक्ट्रेस ने अपनी पहली शादी टूटने के करीब 12 साल बाद जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है। अब विलियम इस्माइल के साथ उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *