Hyundai Boulder SUV: भारत में पेटेंट के बाद बढ़ी हलचल, क्या जल्द आएगी SUV की नई ऑफ-रोड कार?

KNEWS DESK- भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लगातार नए और प्रीमियम वाहनों की एंट्री हो रही है। इसी बीच Hyundai की एक नई ऑफ-रोड SUV को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी ने अपनी नई Hyundai Boulder SUV के डिजाइन का भारत में पेटेंट कराया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में इसे भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

हालांकि Hyundai ने अभी तक Boulder SUV की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पेटेंट फाइलिंग ने इस बात के संकेत जरूर दिए हैं कि कंपनी इस मॉडल को भारत जैसे बड़े बाजार के लिए संभावित विकल्प के तौर पर देख रही है।

न्यूयॉर्क ऑटो शो में दिखा था कॉन्सेप्ट

Hyundai Boulder SUV को पहली बार 2026 न्यूयॉर्क ऑटो शो में कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया गया था। इसे कंपनी ने खास तौर पर एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इस SUV का मुकाबला बाजार में मौजूद Jeep Wrangler, Ford Bronco और Land Rover Defender जैसी दमदार ऑफ-रोड गाड़ियों से माना जा रहा है। कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर SUV के साथ-साथ एक पिकअप ट्रक मॉडल भी तैयार करने की योजना बना रही है।

ऑफ-रोड लुक के साथ दमदार डिजाइन

Hyundai Boulder का डिजाइन इसे बाकी SUVs से अलग बनाता है। इसमें बॉक्सी शेप, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत बॉडी देखने को मिलती है। कंपनी ने इसे अपनी नई ‘Art of Steel’ डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया है। SUV में LED लाइट बार, वर्टिकल LED हेडलैंप, मजबूत फ्रंट बंपर, बड़े व्हील आर्च और ऑफ-रोड टायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा पीछे की ओर खुलने वाले Suicide Doors इसे और ज्यादा खास बनाते हैं।

भारत में पेटेंट किए गए डिजाइन को देखकर माना जा रहा है कि Hyundai Boulder का नया वर्जन पहले दिखाए गए कॉन्सेप्ट से थोड़ा अलग हो सकता है। इसमें बंद फ्रंट ग्रिल दिखाई दे रही है, जो आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों में देखने को मिलती है।इसी वजह से ऑटो एक्सपर्ट्स संभावना जता रहे हैं कि Hyundai इस SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन भी तैयार कर सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

भारत में लॉन्च को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai Boulder को फिलहाल अमेरिकी बाजार को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है और इसकी संभावित लॉन्चिंग 2030 के आसपास हो सकती है। भारत में इसका डिजाइन पेटेंट होना इस बात का संकेत है कि कंपनी भविष्य में इसे भारतीय ग्राहकों के लिए पेश करने पर विचार कर सकती है। हालांकि अभी तक Hyundai ने भारत में इसकी बिक्री शुरू करने या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

अगर Boulder SUV भारतीय बाजार में आती है तो यह Hyundai के पोर्टफोलियो में एक नई प्रीमियम ऑफ-रोड SUV के रूप में शामिल हो सकती है और देश में बढ़ते एडवेंचर व्हीकल सेगमेंट को नई दिशा दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *