KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान भी फिल्म की शूटिंग पूरी करने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने ‘राका’ के लिए रातभर शूटिंग की और कई एक्शन सीन्स भी फिल्माए। अपने काम के प्रति उनकी इस लगन की फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है।
सूत्रों के अनुसार, शूटिंग के दौरान दीपिका की सेहत और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। सेट पर उनके लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। टीम ने उनकी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शूटिंग शेड्यूल तैयार किया।
मैटरनिटी लीव से पहले पूरा कर रहीं काम
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दीपिका इन दिनों लगभग रोजाना शूटिंग कर रही हैं, ताकि मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले वह फिल्म में अपने हिस्से का काम पूरा कर सकें। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका इस तरह शूटिंग करना उनके प्रोफेशनल रवैये को दिखाता है।
https://www.instagram.com/reels/C7ZUqPCtUJn/
फिल्म से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि दीपिका सेट पर पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही हैं। वह अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के बीच बेहतर संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ी थी। इसी बीच दीपिका के लंबे शूटिंग शेड्यूल और काम के प्रति समर्पण ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।
‘राका’ में दिखेगा बड़ा स्टारकास्ट
एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राका’ को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। इस साइंस फिक्शन और फैंटेसी फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी।