KNEWS DESK – राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी ने सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो से एक्टिंग की दुनिया में शानदार शुरुआत की है। स्ट्रीमिंग के बाद से ही इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और वीर की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ हो रही है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, अपनी क्यूटनेस और चार्म से भी वीर ने सभी का दिल जीत लिया है। अपने शानदार लुक्स और प्यारी पर्सनैलिटी की वजह से वह देश के नए क्रश बनकर उभरे हैं और फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। अब इस हैंडसम न्यूकमर ने IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज ऑफ द वीक लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है।

जी हां, देश के नए क्रश वीर हिरानी ने IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज ऑफ द वीक लिस्ट में जगह बनाई है। यह रैंकिंग दुनिया भर के हर महीने 25 करोड़ से ज्यादा फैंस की एक्टिविटी के आधार पर तय होती है, जो दर्शकों के बीच वीर की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दिखाती है।
अपनी पहली ही सीरीज से इतना बड़ा असर छोड़कर वीर हिरानी ने साफ कर दिया है कि इंडस्ट्री में उनकी एंट्री दमदार रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे उनका सफर किस दिशा में जाता है, क्योंकि हर किसी की नजर अब इस चार्मिंग यंग एक्टर के अगले प्रोजेक्ट पर है।
वीर हिरानी प्रीतम एंड पेड्रो में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। वहीं इसे राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है, जो पहली बार अपनी खास कहानी कहने की शैली को डिजिटल स्पेस में लेकर आए हैं। प्रीतम एंड पेड्रो का प्रीमियर 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर हुआ।