Pakistan को बड़ा झटका! स्टार ऑलराउंडर Mohammad Nawaz डोपिंग केस में फंसे, ICC ने ठोका 3 महीने का बैन

Knews Desk- पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज डोपिंग मामले में फंस गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खुलासा किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लिए गए डोप टेस्ट में नवाज एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए। इसके बाद ICC ने उन पर 3 महीने का प्रति लगा दिया है। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।

ICC के मुताबिक, मोहम्मद नवाज का डोप टेस्ट 7 फरवरी 2026 को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के बाद लिया गया था। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया था। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का कभी भी डोप टेस्ट लिया जा सकता है और इसी प्रक्रिया के तहत नवाज का सैंपल भी लिया गया था।

रिपोर्ट आने तक खेलते रहे पूरे टूर्नामेंट

दिलचस्प बात यह रही कि डोप टेस्ट के बाद भी मोहम्मद नवाज पूरे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ओर से खेलते रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि टेस्ट की रिपोर्ट और जांच प्रक्रिया पूरी होने में समय लगा। अब रिपोर्ट आने के बाद ICC ने कार्रवाई करते हुए उन्हें दोषी करार दिया और तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया।

ICC ने क्या कहा?

ICC ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया कि नवाज एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। हालांकि परिषद ने यह नहीं बताया कि उनके सैंपल में कौन-सा प्रतिबंधित पदार्थ मिला। फिलहाल उन पर तीन महीने का प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।

3 महीने तक नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट

प्रतिबंध के दौरान मोहम्मद नवाज किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच, घरेलू टूर्नामेंट या ICC से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। बैन की अवधि पूरी होने के बाद ही उनकी क्रिकेट में वापसी संभव होगी।

पाकिस्तान क्रिकेट पर उठे सवाल

इस मामले ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की तैयारियों और खिलाड़ियों की मेडिकल मॉनिटरिंग पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग PCB से जवाब मांग रहे हैं, जबकि कुछ नवाज के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

क्या नवाज कर सकते हैं अपील?

एंटी-डोपिंग नियमों के तहत खिलाड़ी के पास फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार होता है। अगर मोहम्मद नवाज के पास कोई ठोस मेडिकल या कानूनी आधार होगा, तो वे इस सजा को चुनौती दे सकते हैं। फिलहाल ICC का फैसला प्रभावी है और नवाज तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *