गौरव खन्ना के सपोर्ट में उतरे अनुज सचदेव, हिना-रुबीना पर साधा निशाना

KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा तेज है। इस बीच एक्टर अनुज सचदेव ने गौरव खन्ना का समर्थन करते हुए एक्ट्रेस हिना खान और रुबीना दिलैक के टॉक शो पर सवाल खड़े किए हैं।

दरअसल, हिना खान, उनके पति रॉकी जायसवाल और रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने मिलकर एक टॉक शो ‘पीओवी’ शुरू किया है। शो के एक एपिसोड में गौरव और आकांक्षा के रिश्ते, अलग रहने और फैमिली प्लानिंग को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बाद अनुज सचदेव ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

अनुज ने लगाया पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने का आरोप

अनुज सचदेव ने शो की वायरल क्लिप शेयर करते हुए कहा कि किसी की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह की बातें करना सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ पर चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि अनुज और गौरव खन्ना अच्छे दोस्त माने जाते हैं।

बच्चों और पालतू जानवरों को लेकर भी हुई बहस

शो की एक क्लिप में बातचीत गौरव-आकांक्षा की फैमिली प्लानिंग से आगे बढ़कर बच्चों और पालतू जानवरों तक पहुंच गई। इस दौरान रॉकी जायसवाल ने कहा कि इंसान के बच्चे और जानवरों के बच्चों की तुलना नहीं की जा सकती।

रॉकी के इस बयान पर भी सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। इसी बात को लेकर अनुज सचदेव ने हिना, रुबीना और शो के बाकी सदस्यों पर निशाना साधा।

‘मुझे आप लोगों के लिए दुख होता है’

अनुज सचदेव ने पोस्ट में लिखा कि जिन लोगों से इंसान प्यार करता है, उनके प्रति जुड़ाव को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी के पालतू जानवर के प्रति भावनाओं को कमतर आंकना सही नहीं है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौरव खन्ना की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करना कुछ लोगों के लिए सिर्फ कुछ समय की लोकप्रियता हासिल करने का जरिया बन गया है।

इस विवाद में इससे पहले अर्शी खान भी हिना खान और रॉकी जायसवाल पर निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि शो में शिल्पा शिंदे का नाम लेकर पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *