KNEWS DESK – तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नेता’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। लंबे इंतजार और सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म को भारत में कई बदलावों और कट्स के बाद ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। वहीं ब्रिटेन में इसका अनकट वर्जन रिलीज किया जाएगा। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग ने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।
UK में एडवांस बुकिंग का धमाका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में ‘जन नेता’ की प्री-सेल बुकिंग ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। एशियन बॉक्स ऑफिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिल्म ने UK एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है।
फिल्म की इस जबरदस्त प्री-सेल को विजय के स्टारडम और उनके फैंस के जबरदस्त समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है।
विजय की आखिरी फिल्म होने से बढ़ा इमोशनल कनेक्शन
‘जन नेता’ को लेकर फैंस के बीच उत्साह की एक बड़ी वजह यह भी है कि इसे थलपति विजय की विदाई फिल्म बताया जा रहा है। लंबे समय तक तमिल सिनेमा पर राज करने वाले विजय की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
https://www.instagram.com/p/DasRPMXy_cK/?
फिल्म की रिलीज में करीब 7 महीने की देरी हुई, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ। एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि फिल्म को लेकर लोगों में कितना उत्साह है।
अब तक का सबसे बड़ा प्री-सेल रोलआउट?
फिल्म के UK डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने भी ‘जन नेता’ की एडवांस बुकिंग को लेकर खुशी जाहिर की है।
डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कि फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसे तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी विदाई फिल्मों में से एक बनाने की तैयारी है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि ‘जन नेता’ को अब तक की किसी भी भारतीय फिल्म के मुकाबले सबसे बड़े प्री-सेल रोलआउट में से एक मिला है।
24 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।