IDBI Bank SO Recruitment 2026: IDBI Bank स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 14 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

KNEWS DESK- बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे अनुभवी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए बैंक में जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और मैनेजर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

आईडीबीआई बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

इन विभागों में होगी भर्ती

आईडीबीआई बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर कई विभागों में नियुक्तियां करेगा। इनमें शामिल हैं ऑडिट और इन्फॉर्मेशन सिस्टम, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, लीगल विभाग, सिक्योरिटी विभागहर विभाग के पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और अनुभव की शर्तें तय की गई हैं।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

आईटी और टेक्नोलॉजी से जुड़े पदों के लिए उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक, बीसीए, बीएससी, एमसीए या एमटेक जैसी डिग्री होनी चाहिए। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े पदों के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री जरूरी होगी। लीगल विभाग के पदों के लिए एलएलबी की योग्यता मांगी गई है। सिक्योरिटी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ रक्षा बलों या सुरक्षा सेवाओं में अनुभव होना अनिवार्य है। अधिकतर पदों के लिए उम्मीदवारों से संबंधित क्षेत्र में 4 से 10 साल तक का कार्य अनुभव मांगा गया है।

ऐसे करें IDBI Bank SO Recruitment के लिए आवेदन

उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म भर सकते हैं:

  1. आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Career सेक्शन में उपलब्ध SO Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. लॉगइन करके व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव की डिटेल भरें।
  5. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
  7. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

IDBI Bank SO Recruitment 2026 के लिए कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क तय किया गया है।

  • SC, ST और PwBD उम्मीदवारों: 250 रुपये
  • General, OBC और EWS उम्मीदवारों: 1050 रुपये

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू से जुड़ी तारीख, स्थान और अन्य जरूरी जानकारी बैंक की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आईडीबीआई बैंक की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है, जिनके पास बैंकिंग, आईटी, लीगल या सिक्योरिटी क्षेत्र में अनुभव है और वे एक प्रतिष्ठित बैंक में अधिकारी स्तर के पद पर करियर बनाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *