Vida VX2 Plus Electric Scooter: 187 km रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ Hero का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

KNEWS DESK- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने नया Vida VX2 Plus 4.4kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह VX2 सीरीज का नया टॉप मॉडल है, जिसमें बड़ी बैटरी, लंबी रेंज और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्कूटर को उन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए पेश किया है, जो ज्यादा दूरी, बेहतर परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस वाला इलेक्ट्रिक वाहन चाहते हैं।

Vida VX2 Plus 4.4kWh मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि, सरकारी सब्सिडी और कंपनी की ओर से मिलने वाले ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत करीब 1.14 लाख रुपये तक हो सकती है। यह मॉडल पुराने VX2 Plus की तुलना में ज्यादा क्षमता वाली बैटरी के साथ आता है, जिससे इसकी रेंज में बड़ा सुधार हुआ है।

एक चार्ज में मिलेगी 187 किलोमीटर तक की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4.4kWh रिमूवेबल बैटरी है। इसमें दो 2.2kWh बैटरी पैक दिए गए हैं, जिन्हें आसानी से निकालकर घर या ऑफिस में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, Vida VX2 Plus एक बार फुल चार्ज होने पर 187 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने में सक्षम है। यह पुराने 3.4kWh बैटरी मॉडल के मुकाबले करीब 41 किलोमीटर ज्यादा रेंज प्रदान करता है।

Vida VX2 Plus के साथ 1kW फास्ट AC चार्जर दिया गया है। इससे बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 3 घंटे 17 मिनट का समय लगता है। वहीं, DC फास्ट चार्जिंग की मदद से यह स्कूटर करीब 65 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कंपनी के अनुसार, DC चार्जर से फुल चार्ज होने में लगभग ढाई घंटे का समय लग सकता है।

दमदार मोटर और शानदार परफॉर्मेंस

Vida VX2 Plus में 6kW इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर महज 3.1 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। स्कूटर का वजन करीब 120 किलोग्राम है और इसमें 777mm ऊंचाई वाली सीट दी गई है, जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है। रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें पर्याप्त स्टोरेज स्पेस दिया गया है। स्कूटर की सीट के नीचे 27.2 लीटर का स्टोरेज मिलता है, जबकि आगे की तरफ 4.8 लीटर का अतिरिक्त स्टोरेज दिया गया है।

स्मार्ट फीचर्स से लैस है Vida VX2 Plus

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिनमें 4.3 इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट सपोर्ट, Eco, Ride और Sport राइडिंग मोड सुरक्षा के लिए इसमें आगे डिस्क ब्रेक, पीछे ड्रम ब्रेक और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं।

लंबी रेंज, रिमूवेबल बैटरी और स्मार्ट फीचर्स के साथ Vida VX2 Plus भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एक मजबूत विकल्प बन सकता है। कंपनी का फोकस ऐसे ग्राहकों पर है, जो पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले ज्यादा किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प तलाश रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *