आकांक्षा रंजन कपूर ने शरण शर्मा संग रचाई शादी, जानिए कौन हैं करण जौहर के साथ काम कर चुके फिल्ममेकर

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म निर्देशक शरण शर्मा के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। कपल की शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

आकांक्षा और शरण की वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की और कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं।

कौन हैं शरण शर्मा?

आकांक्षा रंजन कपूर जहां एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं, वहीं उनके पति शरण शर्मा पर्दे के पीछे रहकर फिल्मों को आकार देने वाले चर्चित निर्देशक हैं।

शरण शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म ये जवानी है दीवानी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अयान मुखर्जी के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

इसके बाद उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। शुरुआत के दिनों में वह कॉफी विद करण की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

‘गुंजन सक्सेना’ से मिली पहचान

शरण शर्मा को बतौर निर्देशक सबसे बड़ी पहचान साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल से मिली। फिल्म में जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसके बाद शरण शर्मा ने साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्देशन किया। अब वह अपनी अगली फिल्म कू कू की कुंडली पर काम कर रहे हैं, जिसमें भुवन बाम और वामिका गब्बी नजर आएंगे।

https://www.instagram.com/p/DaqB031iBXA/?

आकांक्षा रंजन कपूर का एक्टिंग करियर

आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म गिल्टी से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

इसके बाद वह Ray, मोनिका, ओ माय डार्लिंग और ग्राम चिकित्सालय जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

आकांक्षा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की लाइन लिखी, “तू ना तो घर घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता।”

उनकी तस्वीरों पर आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, हुमा कुरैशी, वामिका गब्बी और कई अन्य सितारों ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दीं। फैंस भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *