आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी में पहुंचीं आलिया भट्ट, कलीरे बांधने का वीडियो वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने मुंबई स्थित अपने घर पर बेहद निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी की खूबसूरत तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड के करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। वहीं, आकांक्षा की खास दोस्त आलिया भट्ट ने शादी की रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ब्राइड्समेड की जिम्मेदारियां निभाईं।

आलिया ने बांधे आकांक्षा के कलीरे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आलिया भट्ट अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के हाथों में कलीरे बांधती नजर आ रही हैं। वीडियो में आलिया पूरी खुशी और ध्यान के साथ यह रस्म निभाती दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/reels/DarwkLaBQqj/

इस दौरान दुल्हन बनीं आकांक्षा रेड साड़ी और गोल्डन हैवी ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। चूड़ा सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्तों ने भी हिस्सा लिया।

ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं आलिया

आलिया भट्ट भी इस खास मौके पर ट्रेडिशनल अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने ग्रे कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया।

आलिया ने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी, मांग टीका और स्टाइलिश गॉगल्स के साथ पूरा किया। उनका यह अंदाज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रेड साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया। तस्वीरों में आकांक्षा रेड कलर की गोल्डन साड़ी, ब्राइडल ज्वेलरी, चूड़ा, कलीरे और मेहंदी के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वहीं, शरण शर्मा व्हाइट कुर्ता-पायजामा और एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट में क्लासी लुक में दिखाई दिए। दोनों शादी के डॉक्यूमेंट पर साइन करते और एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजिस्टर्ड मैरिज के बाद आकांक्षा और शरण शर्मा 12 जुलाई को मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *