‘टॉक्सिक’ और ‘ईठा’ का असर! सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘वन’ की फिर टली रिलीज डेट

KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फोरेस्ट’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है। मेकर्स ने गुरुवार को नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए बताया कि अब यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म के ऐलान के बाद यह तीसरी बार है जब इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि बड़े बजट की फिल्मों के क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने यह फैसला लिया है।

बड़े फिल्मों से टकराव बचाने के लिए बदली तारीख

इससे पहले ‘वन: फोर्स ऑफ द फोरेस्ट’ को 28 अगस्त 2026 को रिलीज करने की योजना थी। लेकिन इसी दौरान बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों की टक्कर होने वाली थी।

26 अगस्त को सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने वाली है, जबकि 28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ सिनेमाघरों में आने वाली है। ऐसे में इन बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबले से बचने के लिए ‘वन’ को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

सिद्धार्थ ने शेयर किया इंटेंस मोशन पोस्टर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ एक एआई जेनरेटेड मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर में एक रहस्यमयी अंदाज में एक किरदार नंदी और बाघ के बीच नजर आ रहा है।

https://www.instagram.com/reels/DakMKJ0tPFm/

पोस्टर शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, “बाघ उसकी दहाड़ है… नंदी उसकी शक्ति, और वन… उसकी कहानी।”

सिद्धार्थ की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए फायर इमोजी शेयर किया है।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

‘वन: फोर्स ऑफ द फोरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जो लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका एक कॉमिक बुक भी लॉन्च किया था, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी है।

कई बार टल चुकी है रिलीज डेट

‘वन’ की रिलीज डेट इससे पहले भी कई बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में फिल्म को साल 2025 में छठ पर्व के मौके पर रिलीज करने की योजना थी। इसके बाद इसकी रिलीज डेट 15 मई 2026 तय की गई।

बाद में फिल्म की रिलीज को बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर बदलाव करते हुए इसे सितंबर में रिलीज किया जाएगा।

फिलहाल फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और अब देखना होगा कि 25 सितंबर को रिलीज होने के बाद ‘वन: फोर्स ऑफ द फोरेस्ट’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *