यूपी के प्रतापगढ़ में योगी ने कांग्रेस और सपा पर करारा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर दान चोरी मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया. इन लोगाें के पास हिंदुओं की आस्था पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है.
Knews Desk- प्रतापगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चंदे को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो दल कभी भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वही आज अयोध्या को लेकर सहानुभूति दिखाने का दिखावा कर रहे हैं।
राम मंदिर चंदे के मामले को विपक्ष ने बनाया मुद्दा: योगी
अयोध्या में दान से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों पर सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज की अयोध्या विकास और भव्यता के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है, जो त्रेतायुग की प्रभु श्रीराम की नगरी की याद दिलाती है। उन्होंने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों और बेहतर सुविधाओं का श्रेय बीजेपी सरकार को देते हुए कहा कि ऐसे बड़े बदलाव सिर्फ डबल इंजन सरकार के प्रयासों से संभव हुए हैं।
सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- मुद्दों की कमी से जूझ रहा विपक्ष
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पास अब जनता से जुड़े सकारात्मक मुद्दे नहीं बचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल सिर्फ जाति के नाम पर समाज को बांटने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की राजनीति कर रहे हैं।
बाबरी मुद्दे को लेकर कांग्रेस-सपा पर हमला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और अयोध्या में बाबरी ढांचे को लेकर आंसू बहाते थे, वही आज राम मंदिर और हिंदू आस्था की चिंता करने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि समय के साथ उनकी राजनीति का चेहरा बदलता रहा है।
रवैये पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारते थे, वे आज अयोध्या को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.
राम मंदिर दान चोरी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया: योगी
अयोध्या दान चोरी मामले का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि विपक्ष ने इस मामले को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. उन्होंने कहा कि आज की अयोध्या सीधे तौर पर त्रेतायुग की प्रभु श्रीराम की अयोध्या का स्मरण कराती है. शहर में हो रहे विकास और शानदार कनेक्टिविटी का श्रेय देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभूतपूर्व काम सिर्फ बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार ही कर सकती है.
विपक्ष के पास बचे हैं सिर्फ दो ही मुद्दे
कांग्रेस और सपा की राजनीति पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज इन पार्टियों के पास कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं बचा है. उन्होंने कहा, “ये लोग कैसे-कैसे मुद्दे लेकर आते हैं. आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ दो ही काम बचे हैं, या तो जाति के नाम पर समाज को बांटना या फिर लोगों की आस्था पर प्रहार करना.”
बाबरी ढांचे का समर्थन कर आंसू बहा रही थी कांग्रेस और सपा
विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो कांग्रेस कभी कहती थी कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं, और जो सपा-कांग्रेस अयोध्या में बाबरी ढांचे का समर्थन करके आंसू बहा रहे थे, वे आज गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कल तक आस्था का विरोध करने वाले आज कह रहे हैं कि हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है.
सीएम योगी ने कहा, “तुम्हारी आस्था अयोध्या से कब जुड़ गई? अगर कोई रामभक्त यह कहता है कि उसकी आस्था अयोध्या के साथ है, तो उसे यह बोलने का अधिकार है. लेकिन कांग्रेस को इस पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.”
रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की बात: योगी
सपा के कार्यकाल की याद दिलाते हुए सीएम योगी ने कहा, “जो कांग्रेस राम के अस्तित्व को नकारती थी और जो समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी, वे आज किस मुंह से आस्था की बात कर रहे हैं. जो लोग हिंदू धर्मस्थलों के पुनरुद्धार का पैसा कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल बनवाने पर खर्च कर देते थे, उनसे आपको यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि वे आज किस आस्था की बात कर रहे हैं.”