शनाया कपूर ने गर्ल गैंग के साथ एथनिक लुक में मचाया धमाल, पिज्जा पार्टी की तस्वीरें हुईं वायरल

KNEWS DESK – Shanaya Kapoor एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार वह अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं, जहां पिज्जा पार्टी और एथनिक ग्लैम का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला।

पिज्जा पार्टी के साथ मस्ती

शनाया कपूर ने अपनी तस्वीरों में पिज्जा एंजॉय करते हुए दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। उनके कैप्शन “pizza & my gals!” ने फैंस का ध्यान खींच लिया। तस्वीरों में टेबल पर पार्टी की पूरी तैयारी साफ नजर आ रही है, जो इस गैदरिंग को और भी खास बना रही है।

गर्ल गैंग के साथ पोज

इन फोटोज में शनाया अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज देती नजर आईं, जिसमें Khushi Kapoor भी शामिल थीं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

एक यूजर ने कमेंट किया कि खुशी कपूर, श्रीदेवी जैसी लगती हैं, वहीं कई फैंस ने दोनों की खूबसूरती की जमकर तारीफ की।

एथनिक लुक ने जीता दिल

शनाया ने अपनी इस पोस्ट में एथनिक आउटफिट में भी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज साफ झलक रहा है। उन्होंने पिंक पैटर्न वाला लहंगा पहना था, जिसमें गोल्डन डिटेलिंग ने उनके लुक को और खास बना दिया।

उनके इस लुक को उन्होंने चोकर नेकलेस, कलरफुल बैंगल्स और पोल्की मांग टीका के साथ पूरा किया, जबकि स्लीक स्ट्रेट हेयरस्टाइल ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

फैन्स ने बरसाया प्यार

शनाया की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी की भरमार देखने को मिल रही है। एक फैन ने लिखा कि वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि दूसरे ने उन्हें “बहुत प्रिटी” बताया।

इस पोस्ट पर उनके पिता Sanjay Kapoor ने भी रिएक्ट किया और दिल और नजर से बचाने वाले इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *