‘Alpha’ के लिए समय रैना ने बुक किया पूरा थिएटर, 250 फैंस संग करेंगे स्पेशल स्क्रीनिंग

KNEWS DESK – मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन Samay Raina एक बार फिर अपने अलग अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। अपने शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन से सुर्खियों में आए समय रैना ने अब बॉलीवुड फिल्म ‘Alpha’ के लिए एक अनोखा सरप्राइज प्लान किया है।

इस फिल्म में Alia Bhatt और Sharvari Wagh मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड प्रोजेक्ट मानी जा रही है और इसे लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है।

समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उन्होंने मुंबई में एक पूरा थिएटर बुक किया है, जहां वह 250 फैंस के साथ फिल्म ‘Alpha’ देखेंगे। यह स्क्रीनिंग खास तौर पर फिल्म और उसके कलाकारों को सपोर्ट करने के लिए रखी गई है।

टिकट पाने के लिए रखी खास शर्त

हालांकि इस खास इवेंट में एंट्री हर किसी को नहीं मिलेगी। समय रैना ने साफ किया है कि सिर्फ वही फैंस शामिल हो पाएंगे, जो उनकी प्री-सेल लिस्ट में रजिस्टर्ड हैं। चयनित लोगों को WhatsApp के जरिए टिकट भेजे जाएंगे।

आलिया और शरवरी के लिए जताया प्यार

समय रैना ने अपनी स्टोरी में लिखा कि यह एक छोटा सा तरीका है दोनों एक्ट्रेसेज के प्रति अपना सपोर्ट दिखाने का। उन्होंने बताया कि आलिया और शरवरी ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई थीं और वह उनके साथ जुड़ाव महसूस करते हैं।

Alpha को YRF Spy Universe का अहम हिस्सा माना जा रहा है और यह पहली बार होगा जब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस में काफी उत्साह है और अब समय रैना का यह अनोखा प्रमोशन इसे और चर्चा में ला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *