समय रैना और मेधा शंकर के डेटिंग रूमर्स फिर चर्चा में, वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा

Knews Desk- पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना अपने मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक बार फिर चर्चा में हैं। शो का पहला एपिसोड पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने अपनी मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस एपिसोड को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसके क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

अब शो के दूसरे एपिसोड को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट तो है ही, लेकिन गेस्ट को लेकर अभी भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। इसी बीच समय रैना अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यह खबरें सामने आ रही हैं कि समय रैना और ‘12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों एक ही लोकेशन पर नजर आए थे।

साथ-साथ दिखे मेधा और समय रैना

यह पहली बार नहीं है जब समय रैना और मेधा शंकर को एक साथ देखा गया हो। इससे पहले भी दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं और कई मौकों पर उन्हें साथ स्पॉट किए जाने की चर्चा रही है।हालांकि, इन अफवाहों या उनके रिश्ते को लेकर अब तक न तो समय रैना और न ही मेधा शंकर की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। इसके बावजूद फैंस दोनों को साथ देखकर काफी उत्साहित नजर आते हैं और लगातार उनका नाम एक-दूसरे से जोड़ रहे हैं।

बात करें मेधा शंकर के करियर की, तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत ब्रिटिश मिनीसीरीज ‘बीचम हाउस’ से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘शादीस्थान’ और वेब सीरीज ‘दिल बेकरार’ में भी काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान और बड़ी सफलता फिल्म ‘12वीं फेल’ से मिली।

‘X’ समय और मेधा का वीडियो वायरल

दरअसल समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर तगड़ा विवाद हुआ था. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था. लेकिन मामला ठंडा होने के बाद जब उनका स्पेशल वीडियो आया, तो उसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. उसके बाद सीजन 2 लाने का ऐलान हुआ. इस दौरान वो नेटफ्लिक्स पर ही कपिल शर्मा के शो में रणवीर इलाहाबादिया के साथ नजर आए. अब उनके शो का सीजन 2 आ चुका है, जिसे तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इसी वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि जैसे ही दोनों ने पैपराजी को देखा, वे अलग-अलग रास्तों से निकल गए। इसी वजह से फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों अपने रिश्ते को फिलहाल छुपा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *