‘लापता लेडीज’ एक्टर सतेंद्र सोनी पहुंचे मुंबई, मदद के लिए कहा शुक्रिया

KNEWS DESK – वेब सीरीज मिर्जापुर और फिल्म ‘लापता लेडीज’ में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी इन दिनों एक गंभीर विवाद को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर फिल्म शूटिंग के दौरान हुए कथित उत्पीड़न और धमकी के आरोप लगाए, जिसके बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

शूटिंग के दौरान पैसे मांगने पर विवाद

सतेंद्र सोनी ने आरोप लगाया कि वह मध्य प्रदेश के मैहर में फिल्म ‘पेड़ पालकी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। उनके अनुसार, उन्हें साइनिंग अमाउंट के तौर पर 50,000 रुपये दिए गए थे और बाकी भुगतान शूटिंग के दौरान करने का आश्वासन दिया गया था।

https://www.instagram.com/reels/DaFrZLhPNXk

लेकिन जब उन्होंने 8 दिनों की शूटिंग के बाद अपनी फीस मांगी, तो उन्हें कथित तौर पर प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया और होटल छोड़ने को कहा गया।

अभिनेता ने डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें न केवल प्रोजेक्ट से हटाया गया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

AICWA ने की FIR की मांग

इस घटना के बाद ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (AICWA) ने मध्य प्रदेश सरकार से फिल्म ‘पेड़ पालकी’ के मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि कलाकारों को समय पर भुगतान, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए।

https://www.instagram.com/reels/DaGwMEfIaNh/

कई लोगों ने किया सपोर्ट

मामले के तूल पकड़ने के बाद कई सेलेब्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सतेंद्र सोनी का समर्थन किया। मामला बढ़ने पर प्रशासन और पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थिति में मुंबई पहुंचाया गया।

मुंबई पहुंचने के बाद सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो शेयर कर सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन, स्थानीय अधिकारियों और उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने मुश्किल समय में उनकी मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *