Apple का बड़ा कदम, स्मार्ट रिंग मार्केट में एंट्री कर सकती है ‘iRing’, Samsung Galaxy Ring को मिलेगी चुनौती

KNEWS DESK- टेक दुनिया में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, Apple जल्द ही स्मार्ट रिंग कैटेगरी में एंट्री कर सकता है। इस संभावित डिवाइस को फिलहाल ‘iRing’ नाम दिया जा रहा है, जो कंपनी के वियरेबल इकोसिस्टम का हिस्सा बन सकता है।

Apple अब तक iPhone, iPad, MacBook और Apple Watch जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए टेक मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना चुका है। ऐसे में अब स्मार्ट रिंग सेगमेंट में कदम रखने की अटकलें काफी दिलचस्प मानी जा रही हैं।

लीक में सामने आया नाम ‘iRing’

टिप्स्टर Kosutami ने X (Twitter) पर दावा किया है कि Apple एक स्मार्ट रिंग पर काम कर रहा है, जिसे ‘iRing’ कहा जा सकता है। हालांकि इस लीक में डिवाइस के फीचर्स, डिजाइन या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

https://x.com/Kosutami_Ito/status/2069913209256222724?

बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है और फिलहाल इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Samsung और Oura से होगा सीधा मुकाबला

अगर Apple स्मार्ट रिंग लॉन्च करता है, तो इसका सीधा मुकाबला पहले से मौजूद खिलाड़ियों जैसे Samsung Galaxy Ring और Oura Ring से होगा। Samsung ने 2024 में अपनी Galaxy Ring पेश की थी, जो हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है।

वहीं Oura Ring पहले से ही इस सेगमेंट में एक लोकप्रिय नाम है, खासकर हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के लिए।

Apple की स्ट्रेटजी: पहले ट्रेंड, फिर एंट्री

Apple आमतौर पर नए प्रोडक्ट कैटेगरी में जल्दी एंट्री करने के बजाय बाजार को समझकर कदम उठाता है। कंपनी पहले ट्रेंड्स को एनालाइज करती है और फिर एक बेहतर और प्रीमियम वर्जन के साथ मार्केट में उतरती है।

फोल्डेबल iPhone को लेकर भी इसी तरह की रणनीति की बात सामने आती रही है, जहां Samsung और अन्य Android ब्रांड्स पहले ही इस सेगमेंट में कई डिवाइस लॉन्च कर चुके हैं।

कीमत और मार्केट पोजिशनिंग

Samsung Galaxy Ring की कीमत करीब 38,999 रुपये बताई जा रही है और यह कई साइज ऑप्शन में उपलब्ध है। ऐसे में अगर Apple iRing लॉन्च करता है, तो यह प्रीमियम सेगमेंट में एक नया कॉम्पिटिशन पैदा कर सकता है।

हालांकि अभी तक Apple की तरफ से इस प्रोडक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन टेक जगत में इस संभावित एंट्री को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *