UGC NET 2026: यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून से शुरू होगी, जानें रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एनटीए गाइडलाइन

KNEWS DESK- UGC NET 2026 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा 30 जून 2026 तक विभिन्न तिथियों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

किन तारीखों पर होगी परीक्षा?

एनटीए के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा इन तारीखों पर आयोजित होगी—22, 23, 24, 25, 29, 30 जून 2026 परीक्षा दो शिफ्टों में होगी और इसे कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराया जाएगा।

UGC NET 2026: रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री नियम

एनटीए ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा
  • तलाशी और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी होगी
  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिया जाएगा
  • देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ ले जाने होंगे—

  • यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (वही जो आवेदन में इस्तेमाल की गई हो)
  • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN, Voter ID आदि)
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

UGC NET 2026: परीक्षा पैटर्न और नियम

यह परीक्षा दो पेपरों में बिना किसी ब्रेक के एक ही सत्र में आयोजित होती है।

पेपर 1:

  • सभी उम्मीदवारों के लिए समान
  • टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड
  • रीजनिंग, कॉम्प्रिहेंशन, कम्युनिकेशन
  • सामान्य ज्ञान

पेपर 2:

  • उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित
  • विषय विशेष ज्ञान का परीक्षण

कुल परीक्षा:

  • कुल अंक: 300
  • कुल प्रश्न: 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

UGC NET 2026: NTA की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

  • गलत या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर परिणाम रद्द किया जाएगा
  • किसी अन्य व्यक्ति द्वारा परीक्षा देने पर भी परीक्षा अमान्य होगी
  • कंप्यूटर सिस्टम में विषय गलत होने पर तुरंत निरीक्षक को सूचित करें

परीक्षा समय और शिफ्ट

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

UGC NET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को समय प्रबंधन और दस्तावेजों की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एनटीए की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *