KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेत्री Huma Qureshi इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता Rachit Singh भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच हुमा ने सोशल मीडिया पर रचित सिंह के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
हुमा ने इंस्टाग्राम पर रचित की दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह फिल्म के अपने किरदार ‘सिद्धू’ के लुक में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लंबा नोट लिखते हुए रचित के संघर्ष और मेहनत की जमकर तारीफ की।
‘सफलता नहीं मिली तो भी हार नहीं मानी’
अपने पोस्ट में हुमा ने लिखा कि जब वह पहली बार रचित से मिली थीं, तो उनकी सबसे बड़ी खासियत उनका धैर्य और संघर्ष था। उन्होंने बताया कि बनारस के एक छोटे शहर से मुंबई आए रचित ने कभी हार नहीं मानी और लगातार अपने सपने के लिए मेहनत करते रहे।
https://www.instagram.com/p/DZhAmLGjPW4/
हुमा ने लिखा कि पिछले कई वर्षों से रचित दूसरे कलाकारों को ट्रेनिंग देते रहे, उन्हें अभिनय सिखाते रहे और उनके करियर को बेहतर बनाने में मदद करते रहे। इस दौरान उन्होंने खुद के बड़े मौके का धैर्यपूर्वक इंतजार किया।
‘अब मंच तुम्हारा है’
हुमा ने आगे लिखा कि अब आखिरकार रचित को वह पहचान मिल रही है, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने कहा कि यह कोई रातोंरात मिली सफलता नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है।
पोस्ट के आखिर में हुमा ने लिखा, “वेलकम रचित, अब मंच तुम्हारा है सिद्धू।”
डेटिंग की खबरों ने भी बटोरी थीं सुर्खियां
हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिश्ते को लेकर चर्चा साल 2024 से शुरू हुई थी। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
हालांकि, अब तक न तो हुमा और न ही रचित ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों कलाकार जल्द ही फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीज़र पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।